
सनातन धर्म और संस्कृति में सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय माना जाता है। इस पूरे मास में देश-विदेश के शिवालयों में 'हर हर महादेव' और 'ॐ नमः शिवाय' के जयकारों से वातावरण गूंज उठता है। आमतौर पर लोग सावन के दौरान भारत के बारह ज्योतिर्लिंगों या प्रसिद्ध तीर्थस्थलों की यात्रा करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देवाधिदेव महादेव की महिमा और उनके भक्त केवल भारत की सीमाओं तक ही सीमित नहीं हैं? पूरी दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां भगवान शिव के अत्यंत भव्य, प्राचीन और चमत्कारी मंदिर स्थित हैं जो भारतीय वास्तुकला और सनातन संस्कृति की अलख जगा रहे हैं। यदि आप भी इस सावन कुछ अलग और आध्यात्मिक यात्रा की प्लानिंग कर रहे हैं, तो दुनिया के इन 5 प्रसिद्ध शिव मंदिरों के दर्शन करने अवश्य जाएं।
1. पशुपतिनाथ मंदिर, नेपाल (Pashupatinath Temple, Nepal)
पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू में बागमती नदी के तट पर स्थित भगवान पशुपतिनाथ का मंदिर दुनिया भर के शिव भक्तों के लिए सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल यह मंदिर अपनी अद्भुत पैगोडा शैली की वास्तुकला और स्वर्ण छतों के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। यहां मुख्य मंदिर में भगवान शिव का चतुर्मुखी (चार मुख वाला) स्वरूप स्थापित है। सावन के महीने और महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नेपाल के साथ-साथ भारत और अन्य देशों से भी लाखों श्रद्धालु यहाँ भगवान आशुतोष का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं।
UK News