देश-विदेश

नोएडा पुलिस मेरठ से गिरफ्तार हुए श्रीकांत त्यागी को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके देगी पूरी जानकारी

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: नोएडा पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के तथाकथित नेता श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने उसे मेरठ से गिरफ्तार किया है। जल्दी ही प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पुलिस पूरी जानकारी देगी। श्रीकांत त्यागी से 2 आईपीएस अफसर पूछताछ कर रहे हैं। इसके बाद उसे गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पांच दिनों से तलाश कर रही थी नोएडा पुलिस: आपको बता दें कि गौतमबुद्ध नगर पुलिस श्रीकांत त्यागी को पिछले 5 दिनों से तलाश कर रही थी। शुक्रवार की दोपहर श्रीकांत त्यागी ने नोएडा की ओमेक्स ग्रैंड हाउसिंग सोसायटी में एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया था। महिला के साथ मारपीट की थी। मामले में एफआईआर दर्ज की गई। श्रीकांत त्यागी फरार हो गया। तब से लगातार उसके पीछे नोएडा पुलिस गिरफ्तारी के लिए घूम रही थी। अब मिली जानकारी के मुताबिक श्रीकांत त्यागी को मेरठ में अब से थोड़ी देर पहले गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे नोएडा लाया जा रहा है। नोएडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुलिस पूरी जानकारी देगी।

मेरठ और सहारनपुर बॉर्डर पर थी चौकसी: सोमवार को श्रीकांत त्यागी की अंतिम लोकेशन उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मिली थी। जिसके बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी हो गया था। नोएडा पुलिस की भी 4 टीम पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और मेरठ के लिए रवाना हुई थी। पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश में नाकाबंदी करने के बाद यूपी पुलिस ने यह कामयाबी हासिल की है। मेरठ और सहारनपुर बॉर्डर पर बीती रात से ही चौकसी थी।

भगोड़ा घोषित करने के बाद नोएडा पुलिस ने रखा था ₹25 हजार का इनाम: नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। जिसके बाद उसके ऊपर नोएडा पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। अब मंगलवार की दोपहर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया है। नोएडा पुलिस अब उसको गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय में पेश करेगी। श्रीकांत त्यागी के 6 साथी पहले ही जेल जा चुके हैं। पुलिस के अलावा नोएडा जिला प्रशासन और तहसील टीम भी अपना कार्य कर रही है। सोमवार की सुबह श्रीकांत त्यागी के अवैध अतिक्रमण को नोएडा प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त कर दिया था।

Related Articles

Back to top button