उत्तर प्रदेश

न खुद गंदगी करूंगा और न किसी को करने दूंगा : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ  गांधी जयंती पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विशिष्ट तरीके से नमन कर रही है। उत्तर प्रदेश के हर जिले में स्वच्छता मैराथन दौड़ आयोजित की गई। प्रदेश को स्वच्छता का संदेश दिया गया। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लखनऊ के गांधी आश्रम में राज्यपाल राम नाईक के साथ चरखा चलाया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हजरतगंज चौराहे से स्वच्छता मैराथन को झंडी दिखाकर किया रवाना। इस दौरान 2019 तक उन्होंने स्वच्छता का लक्ष्य पूरा करने का संकल्प दिलाया। लखनऊ में मैराथन में डेढ़ घंटे की देर होने से भाजपा कार्यकर्ता तथा इसमें प्रतिभाग करने वाले धावक तथा अन्य लोग उमस के बीच पसीने पसीने हुए।

मुख्यमंत्री योगी ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने लोगों को हर सप्ताह दो घंटे श्रमदान करने की शपथ दिलाई। सीएम ने कहा कि न खुद गंदगी करूंगा और न किसी को करने दूंगा। सीएम ने कहा कि गांव-गांव तक स्वच्छ भारत मिशन को पहुंचाना होगा

भारतीय जनता पार्टी ने महात्मा गांधी की जयंती पर आज प्रदेश में स्वच्छता मैराथन का आयोजन किया। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंदनाथ पाण्डेय और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी मौजूद थे।

इस दौरान उन्होंने लोगों को स्वच्छता रखने और रखवाने के लिए शपथ भी दिलाई गई। मैराथन में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ अन्य लोगों ने भी दौड़ लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। पटेल प्रतिमा से आयोजित स्वच्छता मैराथन राजभवन और जीपीओ होते हुए गांधी प्रतिमा तक मैराथन गई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है। इसमें हम सब जन भागीदारी करें।सीएम ने कहा कि गांधी जी ने अंग्रेजों भारत छोड़ो आन्दोलन की शुरुआत की। 2017 से 22 तक हम कैसा भारत चाहते हैं, इसका संकल्प लेना होगा। गांधी जी के साथ पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन।

राजधानी के अलावा हर जिले में होने वाली इस मैराथन में योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रियों के साथ सांसद और विधायकों व पार्टी के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। कानपुर में डिप्टी सीएम डिप्टी सीएम केशव मौर्य, आगरा में मंत्री श्रीकांत शर्मा तथा पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मंत्री सुरेश खन्ना ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई।

भाजपा स्वच्छता मैराथन अभियान के समन्वयक पूर्व प्रदेश मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रदेश में नगरीय क्षेत्र के 653 स्थानीय निकाय, नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत के 8500 वार्ड हैं। जहां 17 सितम्बर से स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आज इस अभियान का समापन हो गया।

प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र के रामपुर में प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह, मुरादाबाद में प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त सैनी, अमरोहा में कैबिनेट मंत्री चेतन चैहान, शामली में स्वतंत्र प्रभार मंत्री सुरेश राणा, बिजनौर में प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ता कर्दम, सहारनपुर में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं विजयपाल सिंह तोमर, मुजफ्फरनगर में प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, मेरठ में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, गाजियाबाद में मंत्री अतुल गर्ग, हापुड़ में प्रदेश मंत्री मंजू दिलेर, गौतमबुद्धनगर मंत्री राज्य मंत्री जयप्रताप सिंह, बागपत में कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, सम्भल में राज्यमंत्री बल्देव सिेह औलख तथा बुलन्दशहर में प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने स्वच्छता मैराथन को रवाना किया।

ब्रज क्षेत्र के आगरा में कैबिनेट मंत्री श्रीकान्त शर्मा, मथुरा में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री भूपेन्द्र चैधरी, फिरोजाबाद में राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी, एटा में क्षेत्रीय अध्यक्ष बीएल वर्मा, अलीगढ़ में प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, हाथरस में प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नवीन जैन, मैनपुरी राज्यमंत्री गिरीश यादव, कासगंज में राज्यमंत्री सुरेश पासी, बरेली में कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक, शाहजहांपुर में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, पीलीभीत में कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा तथा बदायूं में प्रदेश उपाध्यक्ष, राजबीर सिंह ने मैराथन को रवाना करने के साथ ही स्वच्छता की शपथ दिलाई।

अवध क्षेत्र के लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह, रायबरेली में कैबिनेट मंत्री नन्दकुमार गुप्ता ‘नन्दी’, सीतापुर में कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, लखीमपुर में राज्यमंत्री गुलाबो देवी, हरदोई में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री अनिल राजभर, अंबेडकरनगर में प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश रावत, बाराबंकी में कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चैहान, बलरामपुर में स्वतंत्र प्रभार मंत्री अनुपमा जायसवाल, बहराइच में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, गोण्डा में राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी, श्रावस्ती में राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह धुन्नी, फैजाबाद में कैबिनेट मंत्री सतीश महाना एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरिद्वार दूबे व उन्नाव में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने स्वच्छता मैराथन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

Related Articles

Back to top button