देश-विदेश

पर्यटन मंत्री अमेरिका में आयोजित होने वाले अतुल्य भारत रोडशो में भाग लेंगे

नई दिल्लीः केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री के.जे. अल्फोन्स 18 से 22 जून, 2018 के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित होने वाले अतुल्य भारत रोडशो में भाग लेंगे। न्यूयोर्क, शिकागो और ह्यूस्टन समेत अमेरिका के बड़े नगरों में ये रोडशो आयोजित किए जाएंगे।

अतुल्य भारत रोडशो के अंतर्गत भारतीय प्रतिनिधि मंडल बी 2 बी परिचर्चा, प्रस्तुति और प्रेस से वार्ता करेगा। पर्यटन मंत्री मुख्य वक्ता होंगे और पर्यटन मंत्रालय के सचिव श्री सुमन बिल्ला अतुल्य भारत विषय पर प्रस्तुति देंगे। इसका उद्देश्य भारत को एक आवश्यक गंतव्य देश के रूप में पेश करना है। रोडशो में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। भारत में विदेशी पर्यटक आगमन (एफटीए) की सूची में अमेरिका शीर्ष तीन देशों में शामिल हैं। अप्रैल 2018 में  संयुक्त राज्य अमेरिका  दूसरे स्थान पर था। कुल एफटीए में अमेरिका की हिस्सेदारी 11.21 प्रतिशत थी।

इसके अतिरिक्त  मंत्री महोदय शिकागो में 22 जून, 2018 को फेडरेशन ऑफ मलयाली एसोसिएशन ऑफ अमेरिका (एफओएमएए) द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में भी भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button