देश-विदेश

पूर्वी दिल्ली नगर निगम की विशेष बजट बैठक में पार्षदं ने अपने विचार रखे

नई दिल्ली :पूर्वी दिल्ली नगर निगम के बजट सत्र की विशेष बैठकों का दौर जारी है और आज भी बैठक वर्चुअल मोड में संपन्न हुई। इस विशेष बजट बैठक में पक्ष व विपक्ष के 16 पार्षदों ने अपने-अपने विचार साझा किए।इस अवसर पर बिपिन बिहारी सिंह ने कहा की  पूर्वी दिल्ली के महापौर के द्वारा  हेल्पलाइन नंबर से लोगों की समस्याअें को दूर करने का प्रयास किया गया है यह काफी सराहनीय है। लेकिन नेता विपक्ष से इसे हतोत्साहित करने का प्रयास किया है जबकि उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए था।अतुल गुप्ता ने कहा की षौचालयए समुदाय भवन, पार्क, कूड़ाघर आदि पर विज्ञापन के माध्यम से राजस्व बढ़ाया जा सकता है।गोविन्द अग्रवाल. ने कहा की निगम अपना कार्य सही तरीके से कर रही है|   हसीब.उल हसन ने कहा की जिस प्रकार दिल्ली सरकार अपना राजस्व बढ़ा रही है उसी प्रकार निगमों को भी अपना राजस्व बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। जगह.जगह अवैध निर्माण और उगाही को रोककर राजस्व बढ़ाया जा सकता है। अगर ईमानदारी से निगम को चलायेंगे तो निगम का बजट 3000 करोड़ से बढ़कर 15000 करोड़ हो सकता है | हिमांषी पाण्डेय ने कहा के  तंगी के बावजूद निगम को हम अच्छे से चला रहे हैं इसके लिए निगम अधिकारी बधाई के पात्र हैं। मेरा सुझाव है कि लोगों को नोटिस देना बंद करके उन्हें टैक्स देने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। इनके अतिरिक्त

 अजय शर्मा,पुनीत शर्मा,गुरजीत कौर,राम राज तिवारी,नीता बिष्ट ने भी अपने विचार रखे 

Related Articles

Back to top button