Thursday , October 29 2026

बिहार-ओडिशा में NDA का परचम, हरियाणा में रोमांचक जंग देखें सभी विजेताओं की पूरी लिस्ट

News India Live, Digital Desk: देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। जहाँ अधिकांश सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध (Unopposed) चुने गए, वहीं बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीटों पर हुए मतदान ने सियासी पारा चढ़ा दिया। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और बीजू जनता दल (BJD) जैसे क्षेत्रीय क्षत्रपों को पछाड़ते हुए NDA ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।1. बिहार: ‘खेला’ करने चली थी RJD, NDA ने कर दिया क्लीन स्वीपबिहार की 5 सीटों पर NDA ने विपक्षी महागठबंधन को चारों खाने चित कर दिया। कांग्रेस के 3 और RJD के 1 विधायक की गैर-मौजूदगी ने चुनाव का रुख ही बदल दिया।विजेता: 1. नीतीश कुमार (JDU) 2. नितिन नबीन (BJP) – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 3. रामनाथ ठाकुर (JDU) 4. उपेंद्र कुशवाहा (RLM) 5. शिवेश कुमार (BJP) – इन्होंने ‘सेकंड प्रेफरेंस’ वोट के रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की।2. ओडिशा: क्रॉस वोटिंग ने बिगाड़ा BJD का समीकरणओडिशा में 4 सीटों के लिए हुए दंगल में भाजपा ने 3 सीटों पर कब्जा किया। यहाँ बीजू जनता दल (BJD) के विधायकों द्वारा बड़े पैमाने पर की गई क्रॉस वोटिंग चर्चा का विषय रही।विजेता:मनमोहन सामल (BJP)सुजीत कुमार (BJP)दिलीप राय (स्वतंत्र – भाजपा समर्थित) – इन्होंने विपक्ष के साझा उम्मीदवार को मात दी।संतृप्त मिश्रा (BJD) – बीजद केवल एक सीट बचाने में सफल रही।3. हरियाणा: विवादों के बीच BJP और कांग्रेस की 1-1 सीट पर जीतहरियाणा में वोट की गोपनीयता (Vote Secrecy) के उल्लंघन के आरोपों के कारण काउंटिंग काफी देर तक रुकी रही। अंततः सस्पेंस खत्म हुआ और दोनों प्रमुख दलों के खाते में एक-एक सीट आई।विजेता:संजय भाटिया (BJP)करमवीर सिंह बौद्ध (कांग्रेस)अन्य राज्यों में कौन बना ‘निर्विरोध’ विजेता?चुनाव से पहले ही 26 दिग्गज नेता निर्विरोध चुन लिए गए थे। इनमें कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:महाराष्ट्र: शरद पवार (NCP-SP), विनोद तावड़े (BJP), रामदास आठवले (RPI-A)।पश्चिम बंगाल: बाबुल सुप्रियो (TMC), मेनका गुरुस्वामी (TMC – भारत की पहली ओपनली क्वीर MP), कोयल मल्लिक (TMC)।तेलंगाना: अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी (कांग्रेस)।तमिलनाडु: एम. थंबीदुरई (AIADMK), तिरुचि शिवा (DMK)।