-1777341828219_v_38650259.jpg)
पटना। बिहार में भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। पुरवा हवा और आंशिक बादलों ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और गंगा के पश्चिमी बंगाल के उत्तरी हिस्सों से ट्रफ रेखा गुजरने के कारण यह बदलाव आया है।2 मई तक मौसम रहेगा सामान्य, गर्मी से राहत जारीमौसम विभाग के अनुसार 2 मई तक प्रदेश में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर मेघगर्जन, वज्रपात और आंधी-पानी की स्थिति बनी रहेगी, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। अगले तीन से चार दिनों में तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है।उत्तर बिहार के 12 जिलों में वज्रपात और आंधी की चेतावनीमौसम विभाग ने उत्तर बिहार के 12 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और आंधी-पानी को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद और गयाजी में गर्म दिन रहने का पूर्वानुमान है। सुपौल में हवा की रफ्तार 48 किलोमीटर प्रतिघंटा तक दर्ज की गई।17 जिलों में तापमान में आई गिरावट, कैमूर सबसे गर्मसोमवार को पटना सहित 17 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 33.0 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि कैमूर के भभुआ में सर्वाधिक 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। गयाजी 38.4 डिग्री के साथ प्रमुख शहरों में सबसे गर्म रहा जबकि मुजफ्फरपुर में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री रहा।किशनगंज में सर्वाधिक 48 मिमी बारिश, कई जिलों में वर्षाबीते 24 घंटों में किशनगंज के दिघलबैंक में सर्वाधिक 48.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा पूर्णिया के अमौर में 35.6 मिमी, फारबिसगंज में 26.4 मिमी, सुपौल में 19.8 मिमी, कटिहार में 19.6 मिमी और अररिया में 17.4 मिमी बारिश हुई। राजधानी पटना में आंशिक बादल और पुरवा हवा के चलते मौसम सुहावना बना रहा।
UK News