मनोरंजन

शादी के बाद बेबी प्लानिंग को लेकर दीपिका-ऱणवीर ने किया खुलासा

इस साल बॉलीवुड में कई स्टार्स शादी के बंधन में बंधे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी इटली में शादी की। हालांकि शादी के सारे फंक्शन खत्म होने के साथ ही दोनों अपने काम पर वापस लौट आए। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिंबा के प्रमोशन में बिजी हैं। इस दौरान रणवीर सिंह शादी के बाद के प्लान्स पर भी मीडिया के आगे खुलकर बात कर रहे हैं। रणवीर ने एक समिट के दौरान बेबी प्लानिंग के बारे में खुलकर बात की।

बेबी प्लानिंग के सवाल पर रणवीर सिंह ने कहा- ये मेरा फैसला कम दीपिका का ज्यादा है। इस बारे में कोई भी फैसला मैंने दीपिका पर छोड़ा है। रणवीर कहते हैं – ‘दीपिका हर मामले में उनसे बेहतर हैं। रणवीर ने ये भी कहा कि- मुझे इस बात को कबूलने में कोई परेशानी नहीं है कि वे मुझसे ज्यादा समझदार हैं। रणवीर कहते हैं- शादी मेरे लिए सबसे अच्छी चीज है। मुझे किसी तरह का जादू महसूस हो रहा है। ये किसी तरह की शक्ति का एहसास है। रणवीर कहते हैं ऐसा लगता है कि मुझे कोई हरा नहीं सकता है।

रणवीर से जब पूछा गया कि शादी के बाद उनकी लाइफ में क्या बदलाव आए हैं? इस पर रणवीर ने कहा- मुझे नहीं लगता कि मैं अब शादीशुदा हूं। हालांकि, रणवीर कहते हैं कि दीपिका से शादी के बाद मैं अपनी पर्सनेलिटी को नहीं बदलूंगा। इसके अलावा मैं नहीं चाहता कि दीपिका में भी कोई बदलाव आए। आगे रणवीर बोले- मैं शादी के बाद खुद को जमीन से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा हूं। इस कारण मैं अपने पहनावे या तौर तरीकों को नहीं बदलूंगा। लेकिन यह नेचुरेली होगा तो मैं ऐसा होने दूंगा, उसे रोकूंगा नहीं।

शादी के बाद GQ मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने बताया- रणवीर सिंह अपनी एनर्जी और चंचलता के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, रणवीर का एक और शख्सियत है। उनका एक पहलू काफी शांत स्वभाव भी है। एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि रणवीर का स्वभाव कैसा है। इस पर दीपिका ने कहा- वह संवेदनशील और काफी इमोशनल है।

दीपिका रणवीर कहती हैं कि- उनका IQ काफी अच्छा है। लेकिन, कभी-कभी रणवीर बच्चों जैसे बन जाते हैं। दीपिका कहती हैं- इसका यह मतलब नहीं कि उनमें हमेशा नजर आने वाली चंचलता, ऊर्जा उनके व्यक्तित्व का हिस्सा नहीं है। हालांकि, उनका शांत स्वभाव भी उनके व्यक्तित्व का एक अन्य पहलू है।

Related Articles

Back to top button