उत्तर प्रदेश

सिंचाई विभाग के आठ मुख्य अभियन्ता (स्तर-2) का स्थानान्तरण

उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई, सिंचाई (यांत्रिक) मंत्री श्री धर्मपाल सिंह के निर्देश पर जनहित एवं कार्यहित में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के आठ (8) मुख्य अभियन्ता (सिविल) स्तर-2 को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित किया गया है।
यह जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव सिंचाई श्री सुरेश चन्द्रा ने बताया कि श्री महेन्द्र विक्रम सिंह नवप्रोन्नत (वर्तमान पद स्थापना ड्रेनेज मण्डल, गोण्डा) से मुख्य अभियन्ता (सरयू परियोजना -2) गोण्डा रिक्त पद पर, श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव को मुख्य अभियन्ता (कार्मिक अधिष्ठान-1/3) लखनऊ से मुख्य अभियन्ता (बेतवा परियोजना) झांसी रिक्त पर, श्री सुरेश चन्द्र शर्मा को मुख्य अभियन्ता (कार्मिक अधिष्ठान -4/6) लखनऊ एवं मुख्य अभियन्ता (सोन), वाराणसी के पर का अतिरिक्त कार्यभार से मुख्य अभियन्ता (सोन) वाराणसी रिक्त पद पर, श्री विजय गुप्ता को नवप्रोन्नत (वर्तमान पद स्थापना वरिष्ठ स्टाफ अधिकारी कार्यालय प्रमुख अभियन्ता, लखनऊ) से  मुख्य अभियन्ता (परिसम्पत्ति एवं सज्जा) लखनऊ रिक्त पद पर, श्री विनोद कुमार त्रिपाठी को मुख्य अभियन्ता (कार्मिक अधिष्ठान-7/8 लखनऊ) से मुख्य अभियन्ता (रामगंगा) कानपुर रिक्त पद पर, श्री चन्द्रेश कुमार जैन को नवप्रोन्नत (वर्तमान पद स्थापना सम्बद्ध कार्यालय मुख्य अभियन्ता, परिकल्प तथा मुख्य अभियन्ता परिकल्प पद का अतिरिक्त कार्यभार) से मुख्य अभियन्ता (परिकल्प) लखनऊ स्वयं के अनुरोध पर, श्री सिद्धनारायण शर्मा सम्बद्ध कार्यालय मुख्य अभियन्ता (स्वारा) लखनऊ एवं मुख्य अभियन्ता (स्वारा), लखनऊ पर का अतिरिक्त कार्यभार से मुख्य अभियन्ता कार्मिक अधिष्ठान 4/6 लखनऊ एवं मुख्य अभियन्ता, कार्मिक अधिष्ठान-1/3 लखनऊ के पद का अतिरिक्त कार्यभार के पद पर, श्री भानू प्रताप सिंह को मुख्य अभियन्ता, सरयू परियोजना-1 फैजाबाद से मुख्य अभियन्ता (गण्डक) गोरखपुर रिक्त पद पर एवं मुख्य अभियन्ता, सरयू परियोजना-प्रथम, फैजाबाद के रिक्त होने वाले पद का अतिरिक्त कार्यभार के पद पर स्थानान्तरित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button