उत्तर प्रदेश

एक दिन में 4,02,539 कोविड वैक्सीन की डोज दी गयी

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,80,462 सैम्पल की जांच की गयी है। जिसमें कोरोना संक्रमण के 15 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 7,97,84,013 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 12 तथा अब तक कुल 16,86,869 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 152 एक्टिव मामले है। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। कल एक दिन में 4,02,539 कोविड वैक्सीन की डोज दी गयी है। प्रदेश में कल तक पहली डोज 8,92,61,805 तथा दूसरी डोज 2,28,97,302 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 11,21,59,107 कोविड डोज दी गयी है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Related Articles

Back to top button