
हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले के लोगों का50साल पुराना सपना अब सच होने जा रहा है. जिस इलाके ने आज तक ट्रेन की सीटी तक नहीं सुनी,अब वहां पटरियों पर ट्रेन दौड़ती हुई नजर आएगी. केंद्र सरकार ने एक ऐसी नई रेलवे लाइन को मंजूरी दे दी है,जो न सिर्फ नूंह की किस्मत बदलेगी,बल्कि दिल्ली और अलवर के बीच सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए भी एक बड़ी सौगात होगी.दिल्ली से अलवर तक, 7नए स्टेशनयह नई रेल लाइन दिल्ली से शुरू होकर सोहना,नूंह और फिरोजपुर झिरका होते हुए राजस्थान के अलवर तक जाएगी. लगभग104किलोमीटर लंबी इस लाइन को बनाने में2500करोड़ रुपये का खर्च आएगा और इस रूट पर7नए रेलवे स्टेशन भी बनाए जाएंगे.दरअसल,नूंह जिला प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत चुने गए देश के115सबसे पिछड़े जिलों में से एक है. सरकार का मकसद इन जिलों में विकास की रफ्तार को तेज करना है,और यह रेलवे लाइन इसी दिशा में उठाया गया एक बहुत बड़ा कदम है.जब गुरुग्राम से अलग हुआ,पर पिछड़ गया नूंहनूंह,जिसे पहले मेवात के नाम से जाना जाता था, 2005में गुरुग्राम से अलग होकर एक नया जिला बना. लेकिन विकास की दौड़ में यह काफी पीछे छूट गया. यह बात हैरान करने वाली है कि एक तरफ देश में वंदे भारत और मेट्रो जैसी हाई-स्पीड ट्रेनें दौड़ रही हैं,वहीं दिल्ली से सिर्फ80किलोमीटर दूर बसे नूंह में आज तक एक भी रेलवे लाइन नहीं थी. अब इस नई रेल लाइन की मंजूरी से यहां के लोगों की उम्मीदों को नए पंख लग गए हैं.आधी सदी पुरानी है यह मांगआपको जानकर हैरानी होगी कि इस रेलवे लाइन की मांग कोई नई नहीं है,बल्कि पहली बार1971में गुड़गांव के तत्कालीन सांसद ने इसे उठाया था. तब से लेकर आज तक कई बार इस मांग को दोहराया गया. पिछले बजट में मुख्यमंत्री की सिफारिश पर मोदी सरकार ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाई और अब बजट जारी होने के साथ ही मेवात क्षेत्र में खुशी का माहौल है.कब तक दौड़ेगी पहली ट्रेन?इस पूरे प्रोजेक्ट को बनकर तैयार होने में लगभग तीन साल का समय लगेगा. उम्मीद की जा रही है कि2028तकयह रेलवे लाइन पूरी तरह से चालू हो जाएगी. इस लाइन के बनने से न सिर्फ लोगों का सफर आसान होगा,बल्कि पूरे इलाके में विकास तेज होगा और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.
UK News
