
गुरुग्राम में एक शिक्षिका के साथ उसके चार दोस्तों द्वारा सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपियों की पहचान हो गई है और सभी आरोपी जिम ट्रेनर हैं।जानकारी के मुताबिक, आरोपियों में से एक की पीड़िता से पहले से दोस्ती थी। इस दोस्ती का इस्तेमाल आरोपियों की पृष्ठभूमि जानने और उनका विश्वास जीतने के लिए किया गया। फिर, आरोपी महिला को अपने दोस्त के कमरे पर ले गया। यहाँ चारों आरोपियों ने मिलकर पीड़िता के साथ दरिंदगी की। घटना को बेहद खौफनाक और हिंसक तरीके से अंजाम दिया गया।गुरुग्राम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है और आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, दो आरोपी हिमाचल प्रदेश, एक हरियाणा और एक उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
UK News