Monday , October 26 2026

दिल्ली में आधी रात को एनकाउंटर, बिहार चुनाव से पहले बड़ी साजिश रच रहे 4 कुख्यात गैंगस्टर ढेर

Delhi police encounter Rohini : बीती रात दिल्ली के रोहिणी इलाके में गोलियों की तड़तड़ाहट ने सन्नाटा चीर दिया। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस ने मिलकर एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया,जिसमें बिहार के कुख्यात रंजन पाठक गैंग के चार सदस्य मारे गए। इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए,लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट ने उनकी जान बचा ली।यह मुठभेड़ गुरुवार तड़के करीब2:20बजे रोहिणी के बहादुर शाह मार्ग पर हुई। पुलिस के मुताबिक,उन्हें खुफिया जानकारी मिली थी कि बिहार का यह खतरनाक गिरोह दिल्ली में छिपा है और बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कोई बड़ी आपराधिक वारदात कर दहशत फैलाने की साजिश रच रहा है।जब पुलिस की संयुक्त टीम ने इन्हें रोकने की कोशिश की,तो बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं,जिसमें चारों बदमाश ढेर हो गए। मारे गए बदमाशों की पहचान गैंग के सरगना रंजन पाठक (25),बिमलेश महतो (25),मनीष पाठक (33),और अमन ठाकुर (21)के रूप में हुई है,जो सभी बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले थे।दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजीव यादव ने ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए बताया, “हमें रंजन पाठक गैंग की दिल्ली में मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली थी। जब उन्हें घेरा गया तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में चारों अपराधी मारे गए। यह गिरोह बिहार में हत्या और डकैती जैसे कई जघन्य अपराधों में वांछित था।”यह गिरोह बिहार में ब्रह्मश्री सेना के जिला प्रमुख गणेश शर्मा,मदन शर्मा और आदित्य सिंह की हत्याओं सहित कई संगीन वारदातों में शामिल था। इस सफल ऑपरेशन से बिहार चुनाव से पहले एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है।