
New flyovers in West Delhi: दिल्ली की सड़कों पर रोज़-रोज़ के ट्रैफिक जाम में रेंगती गाड़ियों से अगर आप भी परेशान हो चुके हैं,तो अब राहत की सांस ले सकते हैं। दिल्ली सरकार का लोक निर्माण विभाग (PWD)राजधानी की सड़कों को जाम-मुक्त बनाने के लिए एक बड़ा मास्टरप्लान लेकर आया है। खासकर पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में रहने वाले लाखों लोगों की सबसे बड़ी सिरदर्दी अब खत्म होने वाली है।कहां और कैसे बिछेगा फ्लाईओवरों का यह जाल?लोगों को जाम से हमेशा के लिए निजात दिलाने के लिए सरकार ने10बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा की है। इसी के तहत,आउटर रिंग रोड के दो बेहद व्यस्त हिस्सों को जोड़ने के लिए तीन बड़े फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इन फ्लाईओवरों की प्लानिंग और स्टडी का काम भी शुरू हो चुका है,जिस पर शुरुआती दौर में ही करीब10.5करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।आइए जानते हैं ये तीन लाइफलाइन फ्लाईओवर कहां बनेंगे:सबसे लंबा फ्लाईओवर (17.5किलोमीटर):यह फ्लाईओवर केशोपुर डिपो से शुरू होकर हैदरपुर तक जाएगा। यह दिल्ली के सबसे लंबे फ्लाईओवरों में से एक होगा,जो एक बड़े हिस्से को ट्रैफिक सिग्नल और जाम से मुक्त कर देगा।कंझावला से मंगोलपुरी (10.7किलोमीटर):यह कॉरिडोर कंझावला चौक को सीधा मंगोलपुरी से जोड़ेगा,जिससे इस पूरे इलाके में ट्रैफिक स्मूथ हो जाएगा।सागरपुर से मायापुरी चौक (4.3किलोमीटर):यह फ्लाईओवर सागरपुर को मायापुरी चौक से कनेक्ट करेगा,जिससे इस औद्योगिक और घनी आबादी वाले क्षेत्र में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।सिर्फ फ्लाईओवर नहीं,यह एक पूरा कॉरिडोर हैये तीन फ्लाईओवर तो बस एक झलक हैं।PWDकी योजना दिल्ली के8प्रमुख हिस्सों में लगभग47किलोमीटर लंबा एक इंटीग्रेटेड कॉरिडोर बनाने की है,जिसमें एलिवेटेड सड़कें,अंडरपास और फुटओवर ब्रिज सब कुछ शामिल होगा। इसका सिर्फ एक ही मकसद है – आपका सफर आरामदायक और तेज बनाना।हर छोटी बात का रखा जाएगा ध्यानइन फ्लाईओवरों को बनाते समय हर छोटी-बड़ी तकनीकी बात का ख्याल रखा जाएगा। फुटपाथ कैसे होंगे,आसपास के कमर्शियल इलाकों का ट्रैफिक कैसे मैनेज होगा,कहां ट्रैफिक सिग्नल लगेंगे,कहां क्रैश बैरियर होंगे – इन सभी पहलुओं पर गहरी स्टडी के बाद ही डिजाइन फाइनल किया जाएगा,ताकि यह सुरक्षित और सुविधाजनक हो।यह कोई हवा-हवाई बात नहीं है। दिल्ली में पहले से ही कई फ्लाईओवर पर काम चल रहा है,जिसमें नजफगढ़ से कापसहेड़ा के पासNH-48तक बनने वाला20किलोमीटर का कॉरिडोर भी शामिल है। कुल मिलाकर,आने वाले कुछ सालों में आपको दिल्ली की सड़कें बदली-बदली और रफ्तार से दौड़ती नजर आएंगी।
UK News
