_882907353.jpg)
Delhi AQI today 3 December 2025:दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से राहत की उम्मीदें एक बार फिर धुंधली होती नजर आ रही हैं। सोमवार को जो थोड़ी बहुत राहत महसूस हुई थी,मंगलवार और बुधवार (आज) आते-आते वो पूरी तरह खत्म हो गई है। दिल्ली में आज सुबह फिर से स्मॉग की मोटी चादर देखी गई। आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत के साथ दिन की शुरुआत हुई।ताजा आंकड़ों ने सबकी चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)उछलकर390पर पहुंच गया,जो एक दिन पहले तक304के आसपास था। हवा मेंPM 2.5कणों की मात्रा इतनी ज्यादा है कि स्थिति फिर से खतरनाक होती जा रही है।शहर के19इलाके’रेड जोन’में (गंभीर हालात)अगर आप दिल्ली में रहते हैं,तो जरा संभल कर रहें। दिल्ली के40मॉनिटरिंग स्टेशनों में से19जगहों पर एक्यूआई400के पारदर्ज किया गया है।चांदनी चौक:यहाँ हालात सबसे डरावने हैं, AQI 470तक पहुँच गया है।अन्य इलाके:नेहरु नगर (443),विवेक विहार (437),वजीरपुर (429),और ओखला फेज-2 (427)में सांस लेना किसी सजा से कम नहीं है।आखिर अचानक क्यों बढ़ा प्रदूषण?हवा के इतना जहरीला होने के पीछे दो बड़े कारण माने जा रहे हैं—गाड़ियों का धुआं और शादियों का सीजन। आंकड़ों (DSS)के मुताबिक,प्रदूषण में गाड़ियों का हिस्सा करीब18%है। लेकिन असली मुसीबत’अन्य कारणों’से बढ़ी है,जिसमें शादियों में चल रहे पटाखे और डीज़ल जनरेटर शामिल हैं। आशंका है कि अगले तीन दिनों में पटाखों और अन्य धुएं की हिस्सेदारी प्रदूषण में43%तक जा सकती है,जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं।हाई कोर्ट में आज होगी अहम सुनवाईलोगों की सेहत बिगड़ते देख मामला अदालत तक पहुँच गया है। दिल्ली हाई कोर्ट में आज एक याचिका पर सुनवाई होनी है,जिसमें तुरंत सख्त कदम उठाने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा भुगत रहे हैं,इसलिए सरकार को लॉन्ग-टर्म प्लान के साथ-साथ तुरंत कुछ वैज्ञानिक उपाय करने चाहिए।ठंड ने भी दिखाए तेवर,शुक्रवार को शीतलहर का डरसिर्फ प्रदूषण ही नहीं,सर्दी भी अब अपना रंग दिखाने लगी है। मंगलवार को तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई,जिससे दिन में भी सिहरन महसूस हुई।मौसम विभाग (IMD)का कहना है कि आज दिन का तापमान23-25डिग्रीऔर रात का7-9डिग्रीके बीच रहेगा।चेतावनी: 4से6दिसंबर के बीच असली ठंड पड़ेगी। शुक्रवार तक शीतलहर चलने के आसार हैं,जिससे रात का तापमान5डिग्रीतक लुढ़क सकता है।सलाह यही है कि सुबह-शाम की वॉक से बचें,मास्क पहनें और गर्म कपड़ों के साथ तैयार रहें,क्योंकि आने वाले कुछ दिन दिल्ली वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।
UK News
