
सर्दियों ने अब अपने असली तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD)ने देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों के लिए शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मध्य भारत से लेकर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों तक,बर्फीली हवाएं और जीरो विजिबिलिटी लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। आइए जानते हैं,आपके राज्य में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़ और ओडिशा में शीतलहर का कहरमौसम विभाग के अनुसार,8और9दिसंबरको मध्य प्रदेश,विदर्भ,छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कई इलाकों में तेज शीतलहर चलने की संभावना है। इन राज्यों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है,जिससे लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करना पड़ेगा। लोगों को सलाह दी गई है कि वे गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें।दिल्ली में चलेंगी बर्फीली हवाएं,गिरेगा पाराराजधानी दिल्ली में ठंड का सितम बढ़ने वाला है। सोमवार को न्यूनतम तापमान8से10डिग्री सेल्सियसके बीच रह सकता है।IMDके मुताबिक,इस हफ्ते से दिन के समय भी लोगों को तेज और ठंडी हवाओं का एहसास होगा। रात का पारा और लुढ़ककर6डिग्री सेल्सियसतक पहुंच सकता है,जो सामान्य से काफी कम है।उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चादर,गाड़ी चलाने वाले सावधान!उत्तर प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।10, 11और12दिसंबरको सुबह के समयकानपुर,इटावा, आगरा,बाराबंकी,अयोध्या और लखनऊसमेत कई जिलों में बेहद घना कोहरा छा सकता है,जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी लगभग शून्य हो सकती है। गाड़ी चलाने वालों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।राजस्थान: बादल छाएंगे,लेकिन ठंड से मामूली राहतराजस्थान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कुछ दिनों तक हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इसकी वजह से राज्य में न्यूनतम तापमान में2से3डिग्रीकी बढ़ोतरी होने की संभावना है,जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि,मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहेगा।झारखंड और बिहार में बढ़ेगी ठंडझारखंड:राज्य में शीतलहर का प्रकोप जारी है। अगले24घंटों में न्यूनतम तापमान में2डिग्री की और गिरावट आ सकती है,जिससे ठंड और बढ़ेगी। इसके बाद पारे में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना है।बिहार:बिहार के कई जिलों में भी रात का तापमान5से12डिग्री सेल्सियसके बीच पहुंच सकता है। दिन में भी पारा गिरेगा। सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाए रहने की भी पूरी संभावना है।इसके अलावा,8से12दिसंबरके बीच पूर्वोत्तर के राज्यों असम,मेघालय,मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी घना कोहरा देखने को मिल सकता है।
UK News