Thursday , April 30 2026

फेडरल रिजर्व ने तीसरी बार नहीं बदलीं ब्याज दरें— महंगाई का डर बरकरार! जेरोम पॉवेल की भी हो सकती है यह आखिरी FOMC बैठक

नई दिल्ली। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने एक बार फिर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। अप्रैल महीने की FOMC बैठक में बेंचमार्क ओवरनाइट ब्याज दर को 3.50 से 3.75 प्रतिशत की रेंज में जस का तस रखा गया। यह लगातार तीसरी बार है जब फेडरल ओपन मार्केट कमेटी ने दरों में कोई फेरबदल नहीं किया। इससे पहले जनवरी और मार्च की बैठकों में भी यही फैसला लिया गया था।महंगाई की चिंता है ब्याज दरें न बदलने की सबसे बड़ी वजहदिसंबर 2025 में फेड ने लगातार तीसरी बार रेट कट किया था और ओवरनाइट लेंडिंग रेट में 0.25 प्रतिशत की कटौती की थी। उससे पहले सितंबर और अक्टूबर में भी 0.25-0.25 प्रतिशत की कटौती हुई थी। लेकिन तब से अब तक हालात बदल गए हैं। पश्चिम एशिया में जारी तनाव की वजह से कच्चे तेल की कीमतें चढ़ी हुई हैं जिससे महंगाई बढ़ने का खतरा बना हुआ है। इसी को देखते हुए फेड ने दरें स्थिर रखने का फैसला किया।पॉवेल की हो सकती है फेड चेयरमैन के रूप में आखिरी बैठकयह बैठक कई मायनों में ऐतिहासिक भी हो सकती है क्योंकि जेरोम पॉवेल का फेड चेयरमैन के रूप में कार्यकाल मई 2026 में आधिकारिक रूप से खत्म हो रहा है। हालांकि पॉवेल ने कहा है कि जब तक फेडरल रिजर्व पर कानूनी खतरे बने रहेंगे वह गवर्नर के पद पर बने रहेंगे। गवर्नर के रूप में उनका कार्यकाल जनवरी 2028 तक है। उनकी मंशा है कि ट्रंप प्रशासन के दबाव से फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता की रक्षा की जाए।केविन वॉर्श होंगे पॉवेल के उत्तराधिकारीपॉवेल के उत्तराधिकारी के रूप में केविन वॉर्श को नामांकित किया गया है। बुधवार को सीनेट बैंकिंग कमेटी ने उनके नामांकन को मंजूरी दे दी और अगले दो हफ्तों में पूरे सीनेट द्वारा भी इसकी पुष्टि हो सकती है। पॉवेल ने खुद कहा है कि वह गवर्नर के रूप में लो प्रोफाइल बनाए रखेंगे और वॉर्श के सामने किसी विरोधी की भूमिका नहीं निभाएंगे।