Friday , August 28 2026

रक्षाबंधन पर देश एवं प्रदेशवासियों, स्वयं सहायता समूह की दीदियों एवं खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों से जुड़ी महिलाओं को दी हार्दिक बधाई उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य ने पवित्र रक्षाबंधन पर्व पर समस्त देश एवं प्रदेशवासियों, विशेष रूप से स्वयं सहायता समूह की दीदियों तथा खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों से जुड़ी समस्त महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। श्री मौर्य ने कहा कि रक्षाबंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि यह प्रेम, विश्वास, सम्मान और जीवनभर एक-दूसरे के सुख-दुःख में साथ खड़े रहने के संकल्प का पवित्र उत्सव है। राखी का यह धागा भाई-बहन के अटूट रिश्ते के साथ-साथ परिवार, समाज और राष्ट्र को स्नेह, सद्भाव एवं आत्मीयता के सूत्र में बांधने का संदेश देता है।

श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को नई गति मिली है। उत्तर प्रदेश में  महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने और ग्रामीण महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने आह्वान किया कि इस रक्षाबंधन पर हम प्रेम को बढ़ाएं, भेदभाव मिटाएं, नारी का सम्मान करें, बहनों को आत्मनिर्भर बनने के अवसर दें और सामाजिक समरसता को मजबूत करें। साथ ही विकसित, समृद्ध, सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प दोहराएं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कामना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, सौहार्द और खुशहाली लेकर आए तथा भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का यह पवित्र बंधन सदैव अटूट बना रहे।