
Aaj ka mausam 2 December 2025 : दिसंबर का महीना शुरू होते ही मौसम ने एकदम से पलटी मार ली है। अभी तक जो हल्की-फुल्की ठंड लग रही थी,वो अब’कड़ाके’वाली सर्दी में बदलने लगी है। मंगलवार (2दिसंबर) की सुबह उत्तर भारत के कई शहरों में धुंध और कोहरे की चादर के साथ हुई है। मौसम विभाग (IMD)ने भी साफ कर दिया है कि चक्रवात’दितवाह’की वजह से मौसम में बड़ी उथल-पुथल देखने को मिल रही है।अगर आप आज घर से निकलने का प्लान बना रहे हैं,तो अपने राज्य का मौसम जरूर जान लें।दिल्ली में कंपकंपी का दौर शुरूदेश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में अब बिना जैकेट के बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि फ़िलहाल दिल्ली में बारिश की संभावना तो नहीं है,लेकिन ठंडी हवाओं ने’ठिठुरन’बढ़ा दी है।तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। आज और आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) ‘सिंगल डिजिट’में यानी10डिग्री से नीचे बना रह सकता है। मतलब साफ है,रजाई से निकलने का मन अब कम ही करेगा।बिहार-यूपी: दिन में धूप,लेकिन सुबह’धुंध’का पहराउत्तर प्रदेश और बिहार में दिसंबर की एंट्री कोहरे (Fog)के साथ हुई है।खासकर बिहार में हालात थोड़े ज्यादा खराब हैं। राज्य के करीब23जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। अगर आपपश्चिम-पूर्वी चंपारण,मुजफ्फरपुर,दरभंगा,पूर्णिया या मधुबनीजैसे जिलों में रहते हैं,तो गाड़ी संभालकर चलाएं। यहाँ विजिबिलिटी (दृश्यता) घटकर500मीटर तक रह गई है,जिससे हादसे का डर बना रहता है।हालाँकि,अच्छी बात यह है कि दिन चढ़ते-चढ़ते धूप निकल आती है और कोहरा छठ जाता है। मौसम विभाग ने कहा है कि5दिसंबर तक हालात ऐसे ही रहने वाले हैं।पहाड़ों पर बरसने वाली है‘बर्फ’अगर आप पहाड़ों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं,तो आपके लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड का मौसम सैलानियों के लिए बेहतरीन बना हुआ है,लेकिन स्थानीय लोग’सूखी ठंड’से परेशान हैं। IMDने भविष्यवाणी की है कि4दिसंबरसे मौसम करवट लेगा।उत्तरकाशी,चमोली और पिथौरागढ़के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और हल्की बारिश हो सकती है। इसका सीधा असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा और वहां ठंड और बढ़ेगी।चक्रवात’दितवाह’का असरइसके अलावा,मौसम विभाग ने चक्रवात’दितवाह’को लेकर भी अपडेट दिया है। इसका असर कुछ राज्यों में बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है,जिससे तापमान में और गिरावट आएगी।कुल मिलाकर,अब गर्म कपड़े बाहर निकालने का वक्त आ गया है। कोहरे में गाड़ी धीरे चलाएं और अपनी सेहत का ध्यान रखें।
UK News