उत्तर प्रदेश

विशेष स्वच्छता अभियान 2.0 के दौरान एडब्ल्यूईआईएल की इकाइयों द्वारा आयोजित की गई गतिविधियाँ

स्वच्छता अभियान 2.0 के दौरान, एडब्ल्यूईआईएल (AWEIL) की सभी इकाइयों ने स्वच्छता अभियान 2.0 के लिए निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कार्रवाई प्रारम्भ की है।आयुध निर्माणी, कानपुर में एफ्लुएन्ट ट्रीटमेन्ट प्लान्ट के रख-रखाव और स्टोर अनुभागों में सामग्री के भंडारण में सुधार के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। इससे वस्तुओं/सामग्री को खोजना आसान हुआ है और इनके उपयुक्त भंडारण के लिए अतिरिक्त जगह भी बनी है।
राइफल फैक्ट्री, ईशापुर ने प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के लिए वृक्षारोपण अभियान के रूप में विशेष प्रयास किए हैं तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए अतिरिक्त प्रयास भी किए हैं।
गन एण्ड शेल फैक्ट्री, कोशीपोर में जगह का बेहतर उपयोग करने के लिए और कार्य के वातावरण में सुधार के लिए फैक्ट्री के अंदर स्क्रैप को हटाने और अतिरिक्त जगह बनाने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं।
गन कैरिज फैक्ट्री, जबलपुर ने पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के लिए “प्लास्टिक का एकल प्रयोग” विषय पर एक
संगोष्ठी का आयोजन किया है।
एडब्ल्यूईआईएल (AWEIL) ने उ.प्र., म.प्र., तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में फैली अपनी सभी 9 इकाइयों में स्वच्छता अभियान चलाए हैं। इसकी शुरुआत 14 से 30 सितंबर, 2022 के दौरान प्रारंभिक चरण से हुई। इस दौरान विशेष स्वच्छता अभियान 2.0 के लिए लक्ष्यों की पहचान की गई। सभी इकाईयाँ जन शिकायतों का समय पर एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित कर रही हैं। विशेष अभियान की अवधि के दौरान संसद सदस्यों, राज्य सरकारों, अंतर-मंत्रालयी परामर्शदाताओँ और संसदीय आश्वासनों के संदर्भ/परामर्शों और चिन्हित लम्बित सन्दर्भों के निस्तारण के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही, संदर्भों के इस प्रकार निस्तारण के दौरान, जहाँ तक संभव हो सके, अनावश्यक कागजी कार्य को कम करने की दृष्टि से वर्तमान प्रक्रिया की समीक्षा की जाएगी। सभी फैक्ट्रियों और कार्यालयों में साफ-सफाई में सुधार करने तथा कार्य हेतु अच्छा वातावरण बनाने के लिए और रिकॉर्ड प्रबंधन में सुधार के लिए रिटेंशन शेड्यूल के अनुसार समीक्षा करने और फाइलों/दस्तावेजों को छाँट कर अलग रखने हेतु प्रयास किए जा रहे हैं। इस विशेष अभियान के दौरान अस्थायी प्रकृति की फाइलों की पहचान करके उन्हें विद्यमान निर्देशों के अनुसार हटाया जाना है। इसके अतिरिक्त, इस अभियान के दौरान अनावश्यक स्क्रैप सामग्री और अप्रचलित वस्तुओं को भी हटा दिया जाएगा ताकि कार्यस्थल पर साफ-सफाई में सुधार हो और कार्य के लिए अधिक स्थान बन सके।

Related Articles

Back to top button