उत्तराखंड समाचार

बुद्धा टेंपल क्लेमेंटाउन ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु Rs 10 लाख का चेक दिया

देहरादून: कोविड-19 के दृष्टिगत न्यिंगमापा महाबुद्ध विहार, बुद्धा टेंपल क्लेमेंटाउन ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु ₹10 लाख का चेक दिया है। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड देहरादून ने 02 लाख 21 हजार का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिया है। यह चेक अध्यक्ष अर्बन कॉपरेटिव बैंक श्री राकेश ममगाई ने मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा।
आरोग्यम एजुकेशनल ट्रस्ट ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु ₹01 लाख का चेक दिया है, यह चेक ट्रस्टी श्री संदीप केडिया ने दिया।
इंडियन डेंटल एसोसिएशन के उत्तराखंड अध्यक्ष डॉक्टर कृष्ण प्रकाश ने अपने निजी अकाउंट से ₹50 हजार की धनराशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी है।
ओल्ड सर्वे रोड देहरादून निवासी श्री राकेश मंमगाई ने 01 लाख एवं उनके पुत्र श्री मुकेश ममगाई ने 30 हजार रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं। श्री युधिष्ठिर कुमार मुंजाल एवं नीमा देवी ने 51 हजार तथा दिनेश नौटियाल ने ₹50 हजार का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु दिए हैं।

Related Articles

Back to top button