उत्तर प्रदेश

मंत्रिमण्डल के सदस्यों ने गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, पशुधन, मत्स्य, दुग्ध विकास मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण चैधरी, समाज कल्याण मंत्री श्री रमापति शास्त्री, नगर विकास मंत्री श्री आशुतोष टण्डन, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री डा0 नीलकंठ तिवारी, होमगार्ड्स एवं सैनिक कल्याण मंत्री श्री चेतन चैहान, जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह एवं राज्य जलशक्ति मंत्री श्री बलदेव सिंह औलख ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जारी एक बधाई संदेश में मंत्रिमण्डल के इन सदस्यों ने कहा है कि देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी ज्ञात-अज्ञात सेनानियों को श्रद्धांजलि देने और नमन करने का दिन है। उनके सपनों को पूरा करने की जिम्मेदारी हर भारतीय की है। इसलिए आज इस राष्ट्रीय पर्व पर सभी लोगों को देश-निर्माण में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने के लिए संकल्प लेना चाहिए। इसके साथ ही पूरे देश में शांति का वातावरण बनाते हुए आपसी सद्भाव को और सुदृढ़ बनाने का प्रयास करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button