देश-विदेश

Coronavirus: मरकज तबलीगी जमात में शामिल 24 लोग पाए गए पॉजिटिव, सैकड़ों पर मंडराया खतरा

नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली स्थित निजामुद्दीन के तबलीगी मकरज जमात में शामिल 1000 से अधिक लोगों को वहां निकाल लिया गया है। इनमें 300 से अधिक अस्पताल तो 700 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि अस्पताल में भर्ती 24 लोग कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार से अब तक निजामुद्दीन स्थित मरकज से 1000 से अधिक लोगों को निकालकर अस्पतालों में भर्ती कराने के साथ क्वारंटाइन किया गया है। इनमें 334 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं, जबकि बचे 700 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। वहीं, 24 तबलीगी को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

18 मार्च को हुआ था ये आयोजन

बताया जा रहा है कि इसी महीने की 18 मार्च को आयोजित हुए मरकज तबलीगी जमात में तकरीबन 2000 लोग शामिल हुए थे। इनमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और आंध्रप्रदेश से आए हुए तबलीगी भी शामिल थे। इस कार्यक्रम के दौरान तकरीबन 1500 के आसपास उस दिन जमा थे।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के मुताबिक, यह आयोजन तो खत्म हो गया और लोग अन्य राज्यों में चले गए, लेकिन करीब 1500-1700 लोग इस मरकज में जमा थे। मंत्री के मुताबिक, अब तक मरकज से 1033 लोगों को निकाला जा चुका है और बाकी लोगों को भी निकालने का काम जारी है। निकाले गए लोगों में से 24 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। मरकज से निकाले गए लोगों में से 334 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा, तकरीबन 700 लोगों को क्वारंटाइन में हैं।

सवालों में पुलिस

हैरानी तो इस बात की है कि तकरीबन 3000 लोग आए, कार्यक्रम में शामिल हुए और 1500 के आसपास यही पर रह गए, लेकिन पुलिस को इस बात की भनक तक नहीं लगी। बावजूद इसके कि दिल्ली में काफी पहले से ही धारा-144 लागू है। Source जागरण संवाददाता

Related Articles

Back to top button