देश-विदेश

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कवरेज 40.64 करोड़ के पार

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कवरेज 40.64 करोड़ के पार हो गया है। आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल 50,69,232 सत्रों के जरिये टीके की कुल 40,64,81,493 खुराकें लगाई गईं। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 13,63,123 खुराकें दी गईं।

ब्योरा इस प्रकार है-

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,02,69,922
दुसरी खुराक 75,52,270
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,77,95,125
दुसरी खुराक 1,03,66,268
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 12,50,80,488
दुसरी खुराक 49,07,782
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 9,76,43,768
दुसरी खुराक 2,93,47,090
60 वर्ष से अधिक

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक 7,21,55,133
दुसरी खुराक 3,13,63,647
योग 40,64,81,493

सबके लिये कोविड-19 टीकाकरण का नया अध्याय 21 जून, 2021 को शुरू हुआ था। केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा बढ़ाने और इस प्रक्रिया में तेजी लाने के लिये कटिबद्ध है।

महामारी की शुरुआत से जितने लोग संक्रमित हुये हैं, उनमें से 3,03,08,456 लोग कोविड-19 से पहले ही उबर चुके हैं, और पिछले 24 घंटों में 38,660 मरीज स्वस्थ हुये हैं। इस हवाले से रिकवरी दर 97.32 प्रतिशत है, जिसमें लगातार बढ़ने का रुझान कायम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001VH13.jpg

पिछले 24 घंटों के दौरान भारत में 38,164 दैनिक नये मामले दर्ज किये गये।

लगातार 22 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले आ रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मिले-जुले और सतत प्रयासों का नतीजा है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002VH9Y.jpg

भारत में सक्रिय मामलों की संख्या 4,21,665 दर्ज की गई है, जो अब देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.35 प्रतिशत रह गया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0037WMB.jpg

देश में जांच क्षमता को लगातार बढ़ाया जा रहा है, जिसके सिलसिले में देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 14,63,593 जांचें की गईं। आमूल रूप से भारत ने अब तक 44.54 करोड़ से अधिक (44,54,22,256) जांचें की गईं हैं।

एक तरफ देशभर में जांच क्षमता बढ़ाई गई, तो दूसरी तरफ साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में भी लगातार गिरवाट दर्ज की गई। इस समय साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.08 प्रतिशत है, जबकि आज दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.61 प्रतिशत रही। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 28 दिनों से तीन प्रतिशत से नीचे और लगातार 42 दिनों से पांच प्रतिशत से नीचे कायम है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004019H.jpg

Related Articles

Back to top button