उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने छठ पर्व की सभी देश व प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने  छठ पूजा के पावन व पुनीत  पर्व पर  देश व प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है। श्री मौर्य ने  कामना की है कि यह पर्व सभी के जीवन में यश व कीर्ति लाये , समृद्धि व खुशहाली लाये।

  उन्होने कहा है कि यह पावन पर्व पूर्वोत्तर भारत व प्रदेश से प्रारंभ होकर आज पूरे देश एवम् प्रदेश के साथ हमारे प्रवासी भारतीयों द्वारा भी विदेशों में पूरी श्रद्धा, व भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है। श्री मौर्य ने अपील की है कि हम सब लोग  गौरवशाली व महान, संस्कृति व सभ्यता  के उत्तराधिकारी हैं और अपनी गौरवपूर्ण परम्पराओ वह सभ्यता के अनुरूप इस पर्व को भी मनायें।

Related Articles

Back to top button