देश-विदेश

पर्यटन अर्थव्यवस्था में नयी ऊर्जा भरने के लिए घरेलू पर्यटन जरूरी: जी किशन रेड्डी

भारत ने कल वीडियो काफ्रेंस के जरिए आईबीएसए (भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका) के पर्यटन मंत्रियों की बैठक का आयोजन किया। भारत के पर्यटन मंत्रीश्री जी किशन रेड्डी, ब्राजील के पर्यटन मंत्रीश्री गिलसन मचाडो नेटो और दक्षिण अफ्रीका के पर्यटन उप मंत्री श्री फिश अमोस महललेला ने 12 अगस्त 2021 को भारत की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001IABM.jpg

भारत ने सदस्य राज्यों के बीच पर्यटन सहयोग को बढ़ावा देने के लिए आईबीएसए पर्यटन मंत्रियों की बैठक का आयोजन किया और आईबीएसए देशों के बीच पर्यटन सहयोग की समीक्षा की।

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित की गयी बैठक के दौरान, पर्यटन मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने भारत सरकार के आक्रामक टीकाकरण कार्यक्रम पर प्रकाश डाला, जिसके तहत देश के लोगों को टीके की 50 करोड़ से अधिक खुराक दे दी गयी है। इसके साथ ही भारत टीकाकरण के लिहाज से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया है। तीनों देशों के मंत्रियों ने पर्यटन अर्थव्यवस्था में नयी ऊर्जा भरने के लिहाज से घरेलू पर्यटन के महत्व पर जोर दिया क्योंकि यह घरेलू पर्यटन उद्योग को अंतर्राष्ट्रीय आगंतुकों के आगमन के लिए तैयार कर सकता है।

आईबीएसए पर्यटन मंत्रियों की बैठक ने पर्यटन क्षेत्र पर कोविड-19 महामारी के प्रभाव को दूर करने के लिए पर्यटन में सहयोग को मजबूत करने के महत्व को स्वीकार किया। मंत्रियों ने पर्यटन क्षेत्र में सहयोग के माध्यम से आईबीएसए देशों की पूरी क्षमता को हासिल करने के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002CFLE.jpg

बैठक का महत्वपूर्ण पहलू आईबीएसए पर्यटन मंत्रियों का संयुक्त वक्तव्य को अपनाना था, जो यात्रा और पर्यटन क्षेत्र कीस्थिति में तेज सुधार की खातिर सहयोग और प्रोत्साहन पर परिणाम संबंधी एक दस्तावेज है। मंत्रियों ने संबंधित सदस्य देशों द्वारा की जाने वाली विभिन्न पर्यटन गतिविधियों को लागू करने पर भी सहमति व्यक्त की।

आईबीएसए दक्षिण-दक्षिण सहयोग और आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार, ब्राजीलकी सरकार और दक्षिण अफ्रीकी सरकार के बीच एक त्रिपक्षीय, विकास संबंधी पहल है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0036KTU.jpg

आईबीएसए त्रिपक्षीय समझौते का उद्देश्य आर्थिक विकास के लिए सदस्य देशों के बीच संबंधों को मजबूत करना, पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देना तथा एक दूसरे के इतिहास, संस्कृति एवं जीवन के तरीके को समझने और उनकी सराहना करने की दृष्टि से पर्यटन संबंधों का विस्तार करना है।

Related Articles

Back to top button