उत्तर प्रदेश

डा0 महेन्द्र सिंह ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह तथा जलशक्ति राज्यमंत्री श्री बलदेव सिंह औलख ने मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

अपने बधाई संदेश में दोनो मंत्रियों ने कहा है कि मकर संक्रांति के अवसर पर मनाये जाने वाला पर्व हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति व समृद्धि विरासत का जीवंत प्रतीक है। इस अवसर पर श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं। मकर संक्रांति से ही शिशिर का प्रारम्भ भी माना जाता है। उन्होंने इस पर्व को शांति एवं सद्भाव के वातावरण में मनाये जाने की कामना करते हुए आपसी सद्भाव बनाये रखने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button