उत्तर प्रदेश

किसान सेठपाल सिंह ने किया जिले का नाम रोशन, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया पद्मश्री से सम्मानित

सहारनपुर जनपद के प्रगतिशील किसान सेठपाल सिंह को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान कृषि विविधीकरण के क्षेत्र में किए गए उनके कार्यों के लिए दिया गया है।

जनपद के गांव नंदी फिरोजपुर निवासी प्रगतिशील किसान सेठपाल सिंह पिछले कई वर्षों से कृषि में नए-नए प्रयोग कर किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उनका चयन पद्मश्री पुरस्कार के लिए होने की घोषणा की गई थी। इससे पहले भी उन्हें राष्ट्रीय स्तर के कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

उन्हें आईसीएआर से वर्ष 2012 में नवोन्मेषी कृषक सम्मान, आईसीएआर से ही वर्ष 2014 में जगजीवन राम अभिनव किसान पुरस्कार और वर्ष 2020 में अध्येता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button