उत्तर प्रदेश

लखनऊ उत्तर विधानसभा की कमान संभाली पूर्व महानगर अध्यक्ष सुशील दुबे ने, चुनाव जीतने के लिए बनाई रणनीति

172-लखनऊ उत्तर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी व लखनऊ महानगर अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू को चुनाव जीताने के लिए कांग्रेस पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष सुशील दुबे(पूर्व विधानसभा प्रत्याशी-प्रत्याशी) ने कमान संभालते हुए जानकीपुरम स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस प्रमुखजनों के साथ चुनावी रणनीति बनाई । कांग्रेस पार्टी में लंबे वक्त तक लखनऊ महानगर अध्यक्ष रहे  सुशील दुबे ने अपने चुनावी अनुभवों को बताते हुए भाजपा द्वारा फैलाई जा रही नफरत की राजनीति को रोकने और वोटों का ध्रुवीकरण नही होने देने के लिए तकनीकि बिन्दुओ को समझाते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस बैठक में अजय श्रीवास्तव अज़्ज़ु ने कहा कि उत्तर विधानसभा में मौजूदा विधायक 5 वर्षों तक लापता रहे और पूरी विधानसभा में एक भी विकास कार्य नही कराया गया जिसकारण जनता में बहुत आक्रोश है और उत्तर विधानसभा की जनता बदलाव चाहती है जिसपर कांग्रेस पार्टी खरा उतरने का काम करेगी। इस महत्वपूर्ण बैठक का समापन स्वराज श्रीवास्तव ने अपने संबोधन के साथ किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी संजय श्रीवास्तव, अशोक उपाध्याय,आर०बी०सिंह, अशोक सोनकर, रज्जन खान, सलमान रिज़वी, फैजान सहित कांग्रेस के कई प्रमुखजन शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button