देश-विदेश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी जन्माष्टमी पर शुभकामनाएं

जयपुर। राज्यपाल कल्याण सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण ने अन्याय का प्रतिकार कर शाश्वत सत्य एवं निष्काम कर्म के महत्व की स्थापना की। उन्होंने कहा कि हमें युग पुरुष श्री कृष्ण के उपदेशों से प्रेरणा लेनी चाहिये।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन अधर्म, अन्याय एवं अत्याचार के विरूद्ध संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में भक्ति, ज्ञान, योग व कर्म का जो महान संदेश दिया है, वह आज भी प्रासंगिक है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर भाईचारे, साम्प्रदायिक सौहार्द्र व सामाजिक समरसता को बनाए रखने में अपना सक्रिय योगदान दें, ताकि प्रदेश उन्नति व खुशहाली के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहे। News Source खास खबर

Related Articles

Back to top button