देश-विदेश

आईआईएस अधिकारियों को संचार क्षेत्र की आधुनिक तकनीकों को अपनाने की जरूरतः कर्नल राठौड़

नई दिल्ली: सूचना और प्रसारण मंत्रालय की मीडिया इकाईयों का पहला वार्षिक सम्मेलन आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया। केन्द्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा युवा मामले और खेल राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्द्धन राठौड़ ने इस सम्मेलन की अध्यक्षता की।

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/image0019KD0.jpg

सम्मेलन के दौरान मीडिया इकाईयों के कामकाज की समीक्षा की गई। सम्मेलन का केन्द्र बिन्दु अपने दैनिक कार्यकलाप में मीडिया इकाईयों के बीच परस्पर समन्वय सुनिश्चित करना था। सम्मेलन में संचार के लिए आधुनिक तकनीकी उपकरणों के उपयोग पर भी चर्चा की गई।

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/image002FSDH.jpg

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कर्नल राठौड़ ने भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) के अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की और इस तथ्य को रेखांकित किया कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में से एक है। उन्होंने आईआईएस अधिकारियों से बेहतर प्रदर्शन के लिए मिशन दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों से नये युग के संचार उपकरणों को अपनाने और उपयोग करने का आग्रह किया। श्री राठौड़ ने कहा कि मीडिया इकाईयों की परीक्षा इस बात से संबंधित है कि वे जमीनी स्तर तक अपनी पहुंच सुनिश्चित कर पाने में कितना सफल होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी संवाद में क्षेत्रीय भाषाओं का उपयोग महत्वपूर्ण है। श्री राठौड़ ने आईआईएस प्रशिक्षुओं को विदेश में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए मंत्रालय की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य करने की आवश्यकता है। यह दोनों स्तरों पर होना चाहिए- नियुक्ति के समय तथा सेवा के दौरान।

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/image003KRA0.jpg

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री अमित खरे ने कहा कि प्रभावी आऊटरीच के लिए मीडिया इकाईयों को परस्पर समन्वय को बेहतर बनाना चाहिए। उन्होंने परिणाम आधारित दृष्टिकोण अपनाते हुए कार्य करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर बदलते प्रौद्योगिकी के साथ समन्वय बनाया जाना चाहिए।

http://164.100.117.97/WriteReadData/userfiles/image/image00442GJ.jpg

सूचना और प्रसारण मंत्रालय की पूरे देश की विभिन्न मीडिया इकाईयों में कार्य कर रहे 125 अधिकारियों ने इस सम्मेलन में भाग लिया।

Related Articles

Back to top button