उत्तर प्रदेश

किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे: अमित मोहन प्रसाद

लखनऊः अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,03,856 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 5,052 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,98,52,312 सैम्पल की जांच की गयी हैं। कल विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच हेतु 1,03,992 सैम्पल भेजे गये है। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 10,398 लोग तथा अब तक कुल 19,64,167 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 41,795 एक्टिव मामले है। 39,837 लोग होम आइसोलेशन में है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 01 फरवरी, 2022 को एक दिन में 14,95,135 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 14,79,47,073 दी गई जो उनकी जनसंख्या का 100.35 प्रतिशत है। प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को दूसरी डोज 10,40,47,156 दी गयी, जो उनकी जनसंख्या का 70.58 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को 97,56,232 वैक्सीन की प्रथम डोज तथा 38,671 वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी है। अब तक 14,55,944 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल मिलाकर 26,32,45,076 वैक्सीन की डोज दी गयी है।
श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में टेस्ट पॉजिटिव दर में गिरावट आ रही है। संक्रमण दर 7.78 प्रतिशत से घटकर कल 2.46 प्रतिशत तक आ गई है। उन्होने बताया कि प्रदेश के पांच जनपदों बलिया, सम्भल, गाजियाबाद, कुशीनगर और शाहजहांपुर में एन्टी बॉडी का स्तर पता लगाने के लिए सीरो सर्वेक्षण कराते हुए सैम्पल एकत्र किये गये थे। इन पांच जनपदों में ओवर आल 90.2 प्रतिशत लोगों में एन्टी बॉडी मिली है, जो हाई लेवल की है। उन्होंने बताया कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Related Articles

Back to top button