उत्तर प्रदेश

कोविड की इस लहर में कोविड-19 से संक्रमित होने वाले अधिकतर लोग घर में ही रहकर ठीक हो रहे है

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 2,02,895 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 3,807 नये मामले आये हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश 10 करोड़ से अधिक कोविड का टेस्ट करने वाला देश में पहला राज्य है। प्रदेश में अब तक कुल 10,02,50,419 सैम्पल की जांच की गयी हैं। कल विभिन्न जनपदों से आरटीपीसीआर जांच हेतु 1,02,328 सैम्पल भेजे गये। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 8,817 लोग तथा अब तक कुल 19,78,525 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 36,411 एक्टिव मामले है तथा 34,829 लोग होम आइसोलेशन में है। उन्होने बताया कि कोविड की इस लहर में कोविड-19 से संक्रमित होने वाले अधिकतर लोग घर में ही रहकर ठीक हो रहे है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों के घर में जाकर उनके हालचाल ले रही है तथा उन्हें मेडिसिन उपलब्ध करा रही है।

 श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 03 फरवरी, 2022 को एक दिन में 13,16,676 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 14,87,29,095 दी गयी जो उनकी अनुमानित संख्या का 100 प्रतिशत से अधिक है। 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल दूसरी डोज 10,55,34,301 दी गयी जो उनकी अनुमानित संख्या का 71.59 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कुल पहली डोज 1,01,98,578 तथा दूसरी डोज 1,61,386 दी गयी है। कल तक 15,98,417 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। कल तक कुल 26,62,21,777 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में टेस्ट पॉजिटिव दर में गिरावट आ रही है। संक्रमण दर घटकर कल 2.23 प्रतिशत तक आ गई है।

श्री प्रसाद ने बताया कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

Related Articles

Back to top button