देश-विदेशसेहत

पिछले 19 दिनों में लगभग 45 लाख लाभार्थियों को कोविड-19 के टीके लगाए गए

भारत ने वैश्विक महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। केवल 18 दिनों में ही लगभग 45 लाख (44,49,552) लाभार्थियों को कोविड-19 के टीके लगाए जा चुके हैं। भारत केवल 18 दिनों में 40 लाख कोविड-19 टीकाकरण का स्‍तर हासिल करने वाला दुनिया का सबसे तेज देश बन गया है। कई अन्‍य देशों ने लगभग 65 दिनों से टीकाकरण शुरू कर रखा है। भारत ने देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 को शुरू किया है।

प्रतिदिन टीका लगाए जा रहे लाभार्थियों की संख्‍या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

पिछले 24 घंटों में 8,041 सत्रों में 3,10,604 लोगों को टीके लगाए गए हैं। अब तक 84,617 सत्र आयोजित किए जा चुके हैं।

क्रम संख्‍या राज्‍य/केंद्रशासित प्रदेश टीका लगाए गए लाभार्थियों की संख्‍या
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 2,772
2 आंध्र प्रदेश 2,15,171
3 हिमाचल प्रदेश 9,846
4 असम 43,607
5 बिहार 2,64,097
6 चंडीगढ़ 4,399
7 छत्‍तीसगढ़ 1,01,564
8 दादरा और नगर हवेली 926
9 दमन एवं दीव 561
10 दिल्‍ली 81,433
11 गोवा 6,326
12 गुजरात 3,11,251
13 हरियाणा 1,29,866
14 हिमाचल प्रदेश 43,926
15 जम्‍मू-कश्‍मीर 26,634
16 झारखंड 67,970
17 कर्नाटक 3,16,638
18 केरल 2,46,043
19 लद्दाख 1,511
20 लक्षद्वीप 807
21 मध्‍य प्रदेश 3,30,722
22 महाराष्‍ट्र 3,54,633
23 मणिपुर 5,872
24 मेघालय 4,806
25 मिजोरम 9,995
26 नगालैंड 4,244
27 ओडिशा 2,11,346
28 पुद्दुचेरी 3,222
29 पंजाब 63,663
30 राजस्‍थान 3,63,521
31 सिक्किम 3,425
32 तमिलनाडु 1,33,434
33 तेलंगाना 1,76,732
34 त्रिपुरा 32,340
35 उत्‍तर प्रदेश              4,63,793
36 उत्‍तराखंड 54,153
37 पश्चिम बंगाल 3,01,091
38 विविध 57,212
कुल 44,49,552

कोविड-19 का टीका प्राप्‍त करने वाले 54.87 प्रतिशत लाभार्थी 7 राज्‍यों से संबंधित है।

आज भारत की कुल सक्रिय मामलों की संख्‍या घटकर 1.55 लाख (1,55,025) रह गई है।

देश के मौजूदा सक्रिय मामलों की संख्‍या कुल संक्रमित मामलों की केवल 1.44 प्रतिशत हो गई है।

पिछले कुछ सप्‍ताहों से सक्रिय मामलों की संख्‍या में दिन प्रतिदिन परिवर्तन हो रहा है जो सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट को दर्शाता है।

आज देश की दैनिक संक्रमण दर 1.82 प्रतिशत है। भारत ने पिछले कुछ सप्‍ताहों (19 दिन) के दौरान दैनिक संक्रमण दर 2 प्रतिशत से कम बरकरार रखी है।

ठीक हुए मामलों की संख्‍या 1,04,80,455 हो गई है। नए मामलों की तुलना में नए मरीजों के अधिक ठीक होने से आज रिकवरी दर बेहतर होकर 97.13 प्रतिशत हो गई है। कुल ठीक हुए मामलों की संख्‍या सक्रिय मामलों की तुलना में 67.6 गुणा अधिक है। 86.04 ठीक हुए नए मामले 6 राज्‍यों/केंद्रशासित प्रदेशों से संबंधित हैं।

महाराष्‍ट्र में एक दिन में सबसे अधिक 7,030 नए मरीज ठीक हुए हैं। केरल और तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान क्रमश: 6,380 और 533 नए मरीज ठीक हुए हैं।

84.67 प्रतिशत नए मरीज 6 राज्‍यों/केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। केरल में दैनिक नए मामलों की संख्‍या लगातार अधिक चल रही है। राज्‍य में कल 6,356 नए मामले सामने आए हैं जबकि महाराष्‍ट्र और तमिलनाडु में क्रमश: 2,992 और 514 नए मामलों का पता चला है।

मौत के 71.03 प्रतिशत नए मामले 6 राज्‍यों/केंद्रशासित प्रदेशों के हैं। महाराष्‍ट्र में कल सबसे अधिक 30 लोगों की मृत्‍यु हुई, जबकि केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान 20 मौत के नए मामलों का पता चला है। पश्चिम बंगाल और छत्‍तीगढ़ में 7-7 नए मरीजों की मौत हुई हैं।

Related Articles

Back to top button