देश-विदेशसेहत

भारत में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 90,000 से अधि​क रोगी हुए ठीक

भारत का राष्ट्रीय रिकवरी दर 80% के पार पहुंच गया है। तेजी से मरीजों के रिकवरी होने के कारण भारत में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 90,000 से अधिक रोगी ठीक हुए हैं।

पिछले 24 घंटों में 93,356 मरीजों को छुट्टी दी गई है।WhatsApp Image 2020-09-21 at 10.33.01 AM.jpeg

12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से अधिक दर्ज किया गया है।

WhatsApp Image 2020-09-21 at 10.35.16 AM.jpeg

10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में नये रिकवरी के 79% मामले सामने आए हैं।

आज कुल रिकवरी के मामले करीब 44 लाख (43,96,399) दर्ज किए गए। कुल रिकवरी के ​वैश्विक आंकड़े में भारत शीर्ष पर है। वैश्विक रिकवरी दर में भारत का योगदान 19% से अधिक है।

Related Articles

Back to top button