खेल

भारतीय ओलंपिक संघ के प्रतिनिधिमंडल का टोक्यो दौरा रद्द

कोरोनो वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारतीय ओलंपिक संघ के प्रतिनिधिमंडल का टोक्यो दौरा अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। 25 मार्च को कुछ सरकारी अधिकारियों के साथ प्रतिनिधिमंडल को टोक्यो दौरे पर जाना था।

टोक्यो दौरे पर प्रतिनिधि मंडल आगामी 2020 ओलंपिक के लिए भारत की तैयारी की समीक्षा करने वाली थी। जितने भी 74 एथलीट, जिन्होंने टोक्यो 2020 ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है, वे वैश्विक खेल स्पर्धा में दोहरे अंकों का पदक हासिल करने के लिए भारत के लंबे समय तक पोषित सपने को साकार करने के लिए अपना धैर्य और दृढ़ संकल्प दिखाएंगे।

एशियाई मुक्केबाजी ओलंपिक क्वालीफायर में नौ भारतीय मुक्केबाजों ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में अपनी जगह पक्की कर ली है। इन मुक्केबाजों में मैरी कॉम, लवलीना बोर्गोहिन, अमित पंघल शामिल हैं। ये एथलीट मुक्केबाजी, निशानेबाजी, हॉकी, कुश्ती, तीरंदाजी और एथलेटिक्स सहित कई खेलों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

बता दें, मंगलवार को भाला फेंकने वाले शिवपाल सिंह ने भी दक्षिण अफ्रीका में एसीएनडब्ल्यू लीग स्पर्धा में 85.47 मीटर दूरी तक भाला फेंककर 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। जहां तक ​​तीरंदाजी की बात है रिकर्व इवेंट के पुरूष वर्ग में तरुणदीप राय, अतनु दास, और प्रवीण जाधव व महिला वर्ग में दीपिका कुमारी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Related Articles

Back to top button