देश-विदेश

भारत के कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने 98.67 करोड़ के स्तर को पार किया

पिछले 24 घंटों में 87,41,160 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 98.67 करोड़ (98,67,69,411) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 97,44,653 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

एचसीडब्ल्यू पहली खुराक 1,03,76,000
दूसरी खुराक 90,91,443
एफएलडब्ल्यू पहली खुराक 1,83,62,479
दूसरी खुराक 1,55,61,415
18-44 आयु समूह पहली खुराक 39,58,41,135
दूसरी खुराक 11,40,66,397
45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूह पहली खुराक 16,84,48,531
दूसरी खुराक 8,71,46,650
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 10,60,88,795
दूसरी खुराक 6,17,86,566
कुल 98,67,69,411

पिछले 24 घंटों में 19,470 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संचयी संख्या बढ़कर 3,34,58,801 हो गई है।

संक्रमित मरीजों के तेजी से ठीक होने से भारत की रिकवरी दर 98.14% पहुंच गई है। रिकवरी रेट इस समय मार्च 2020 के बाद अपने उच्चतम शिखर पर है।

पिछले 114 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

पिछले 24 घंटे में 13,058 नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं। दैनिक नए मामले अब 231 दिनों में सबसे कम हो गए हैं।

कोरोना के सक्रिय मामले 2 लाख से नीचे आ गए हैं और वर्तमान में 1,83,118 पर है, जो अब मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.54% हैं।

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 11,81,314 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 59.31 करोड़ से अधिक (59,31,06,188) जांच की जा चुकी है।

एक तरफ जहां, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.36 प्रतिशत है जो बीते 116 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है।  दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 1.11 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 50 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 133 दिनों से 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button