देश-विदेश

लक्षद्वीप में 11 अप्रैल को मतदान होगा

नई दिल्ली: लक्षद्वीप के सुरम्य द्वीपों में आम चुनाव 2019 के पहले चरण में 11 अप्रैल, 2019 को मतदान होगा। इस द्वीप समूह के एकमात्र संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 54,266 है, जिसमें 27,475 पुरुष मतदाता और 26,791 महिला मतदाता हैं। 18-19 आयु समूह के 2337 युवा पहली बार मतदाता बने हैं, जो इस केंद्रशासित प्रदेश के कुल निर्वाचकों का लगभग 4.3 प्रतिशत है। मतदान प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए 49 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

      लक्षद्वीप निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। निम्‍नलिखित तालिका में इस संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव लड़ने वाले विभिन्‍न राजनीतिक दलों के उम्‍मीदवारों की सूची दी गई है –

चुनाव लड़ने वाले राजनीतिक दल आवंटित्‍ चुनाव चिन्‍ह चुनाव लड़ने वाले उम्‍मीदवारों की संख्‍या
भारतीय जनता पार्टी कमल 01
भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी हं‍सिया और अनाज की बालियां 01
राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी घड़ी 01
भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (मार्क्‍स) हथौड़ा, हंसिया और तारा 01
भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस हाथ 01
जनता दल (यूनाइटेड) तीर 01
चुनाव लड़ने वाले कुल उम्‍मीदवार 06

स्रोत: भारतीय निर्वाचन आयोग आंकड़े

    2014 के आम चुनाव में यह सीट राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-एनसीपी ने जीती थी। एनसीपी सहित विभिन्‍न राजनीतिक दलों द्वारा प्राप्‍त वोटों का प्रतिशत इस प्रकार रहा –

संसदीय निर्वाचन क्षेत्र की संख्‍या कुल : 1 अनुसूचित जाति : 0  अनुसूचित जनजाति:1
 

 

चुनाव लड़ने वाले दलों का विवरण

मुख्‍य दल 2014 में जीती गई सीट 2014 में प्राप्‍त मतों का प्रतिशत
राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी – एनसीपी 1 50.25 %
भारतीय राष्‍ट्रीय कांग्रेस 0 46.69%
भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (मार्क्‍सवादी)-सीपीआईएम 0 1.08%
भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी –सीपीआई 0 0.42 %
भारतीय जनता पार्टी – बीजेपी 0 0.43%

2014 चुनाव की दिलचस्‍प जानकारी

  1. 2014 में लक्षद्वीप की 88.43 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया, जो देश में सर्वाधिक है।
  2. लक्षद्वीप संसदीय क्षेत्र में देश के सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के मुकाबले सबसे कम संख्‍या में अर्थात केवल 49,821 मतदाता हैं।

Related Articles

Back to top button