देश-विदेश

पिछले महीने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट का रुख निरंतर जारी

भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों में गिरावट का रुख निरंतर जारी है। भारत में कुल सक्रिय मामले गिरकर 1.36 लाख (1,36,549) पर आ गए हैं। वर्तमान में भारत की कुल पुष्टि वाले मामलों में से सक्रिय मामले मात्र 1.25 प्रतिशत हैं।

एक अन्य सकारात्मक रुख के तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले महीने कोविड के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई। महाराष्ट्र में 17 जनवरी 2021 को 53,163 सक्रिय मामलों में पर्याप्त गिरावट देखी गई है और यह 17 फरवरी 2021 को 38,307 मामले रह गए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001U42T.jpg

पिछले चौबीस घंटों में 18 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोई मृत्यु दर्ज नहीं की गई है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, जम्मू और कश्मीर (केंद्रशासित प्रदेश), झारखंड, पुडुचेरी, हिमाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, मणिपुर, लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश), असम, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और दमन और दीव एवं दादरा नगर हवेली हैं।

अब तक 1.06 करोड़ (1,06,44,858) से ज्यादा लोग स्वस्थ हुए हैं। पिछले चौबीस घंटों में 11,833 रोगियों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और रिकवरी दर 97.33 प्रतिशत हो गया है। कम नए मामलों के साथ रिकवरी दर में लगातार बढ़ोतरी से सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।

पिछले 24 घंटों में 11,610 नए दैनिक मामले दर्ज किए गए हैं।

17 फरवरी, 2021 को सुबह आठ बजे तक, देश में कोविड-19 के खिलाफ टीकाकृत किए गए स्वास्थ्य देखभाल और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों की संचयी संख्या ने 90 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है।

आज सुबह आठ बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 1,91,37सत्रों के माध्यम से 89,99,230 लाभार्थियों को टीकाकृत किया गया। इनमें 61,07,120 स्वास्थ्य देखभालकर्मी (पहली खुराक) 2,76,377 स्वास्थ्य देखभालकर्मी (दूसरी खुराक) और 25,71,93अग्रिम पंक्ति के कर्मी (पहली खुराक) शामिल हैं।

कोविड-19 टीकाकरण की दूसरी खुराक 13 फरवरी, 2021 को उन लाभार्थियों के लिए शुरू हुई, जिन्होंने पहली खुराक प्राप्त होने के 28 दिन पूरे कर लिये हैं।

क्रम राज्य/केंद्रशासित प्रदेश टीकाकृत लाभार्थी
संख्या पहली खुराक दूसरी खुराक कुल खुराक
1 अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 3,847 182 4,029
2 आंध्र प्रदेश 3,66,523 24,142 3,90,665
3 अरुणाचल प्रदेश 16,613 1,574 18,187
4 असम 1,30,058 5,361 1,35,419
5 बिहार 4,96,988 13,497 5,10,485
6 चंडीगढ़ 9,756 252 10,008
7 छत्तीसगढ़ 2,96,308 6,682 3,02,990
8 दादरा और नगर हवेली 3,175 70 3,245
9 दमन और दीव 1,308 94 1,402
10 दिल्ली 2,14,646 6,579 2,21,225
11 गोवा 13,147 354 13,501
12 गुजरात 6,95,628 15,809 7,11,437
13 हरियाणा 2,01,098 4,773 2,05,871
14 हिमाचल प्रदेश 84,225 2,907 87,132
15 जम्मू और कश्मीर 1,59,765 2,501 1,62,266
16 झारखंड 2,24,005 5,408 2,29,413
17 कर्नाटक 5,05,157 28,901 5,34,058
18 केरल 3,75,441 12,815 3,88,256
19 लद्दाख 3,421 228 3,649
20 लक्षद्वीप 1,809 115 1,924
21 मध्य प्रदेश 5,76,610 0 5,76,610
22 महाराष्ट्र 7,31,537 9,294 7,40,831
23 मणिपुर 28,579 459 29,038
24 मेघालय 17,889 337 18,226
25 मिजोरम 12,330 227 12,557
26 नगालैंड 15,025 1,209 16,234
27 ओडिशा 4,17,881 10,590 4,28,471
28 पुदुचेरी 6,627 330 6,957
29 पंजाब 1,09,911 2,041 1,11,952
30 राजस्थान 6,22,374 14,647 6,37,021
31 सिक्किम 8,991 157 9,148
32 तमिलनाडु 2,80,892 9,356 2,90,248
33 तेलंगाना 2,79,497 53,350 3,32,847
34 त्रिपुरा 73,924 1,491 75,415
35 उत्तर प्रदेश 9,16,568 18,394 9,34,962
36 उत्तराखंड 1,19,060 2,666 1,21,726
37 पश्चिम बंगाल 5,46,433 10,017 5,56,450
38 विविध 1,55,807 9,568 1,65,375
कुल 87,22,853 2,76,377 89,99,230

टीकाकरण अभियान के 32वें दिन (16 फरवरी, 2021) को कुल 2,76,943 लाभार्थियों को 7,001 सत्रों में टीका लगाया गया। इनमें से 1,60,691 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए में टीका लगाया गया और वैक्सीन की दूसरी खुराक के लिए 1,16,252 स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को टीका लगाया गया।

देश में कुल वैक्सीन खुराकों का 57.8 प्रतिशत हिस्सा 8 राज्यों में है। अकेले उत्तर प्रदेश में इसका हिस्सा 10.4 प्रतिशत (9,34,962) हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002PQNZ.jpg

16 फरवरी, 2021 को शाम 4 बजे तक, कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के बाद कुल 36 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कुल 29 लोगों की मौत हो चुकी है। अस्पताल में भर्ती होने के 36 मामलों में से 22 को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। 2 अभी भी उपचाराधीन हैं और 12 लोगों की मौत हुई है। 29 मौतों में से 17 मौतें अस्पताल के बाहर हैं जबकि 12 मौतें अस्पताल में हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003NSO1.jpg

छह राज्यों में ठीक होने वालों का प्रतिशत 70.37 रहा है।

केरल में 5,439 ठीक होने वाले मामलों के साथ एक दिन में ठीक होने वालों की संख्या अधिकतम रही। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 2,700 लोग ठीक हुए, जिसके बाद तमिलनाडु में ठीक होने वालों की संख्या 470 रही।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004IBV3.jpg

छह राज्यों में नए दर्ज मामलों का प्रतिशत 86.15 रहा है।

केरल में एक दिन में सर्वाधिक 4937 ऩए मामले दर्ज हुए। जबकि महाराष्ट्र में एक दिन में 3663 और तमिलनाडु में 451 ऩए मामले दर्ज हुए।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005VNYX.jpg

पिछले चौबीस घंटों में 100 मृत्यु दर्ज की गई हैं।

छह राज्यों में नई दर्ज मृत्यु का प्रतिशत 81.00 रहा है। महाराष्ट्र में सर्वाधिक 39 मृत्यु हुईं, जबकि केरल में एक दिन में 18 और तमिलनाडु में 7 नई मृत्यु दर्ज की गईं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006FLYJ.jpg

Related Articles

Back to top button