देश-विदेश

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 141.70 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

पिछले 24 घंटों में 29,93,283 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 141.70 करोड़ (1,41,70,25,654) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,50,57,142 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहलीखुराक 1,03,86,924
दूसरी खुराक 96,81,544
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहलीखुराक 1,83,84,851
दूसरी खुराक 1,68,36,793
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहलीखुराक 49,38,39,924
दूसरी खुराक 31,53,00,398
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहलीखुराक 19,32,20,452
दूसरी खुराक 14,59,77,986
60 वर्ष से अधिक पहलीखुराक 12,06,64,399
दूसरी खुराक 9,27,32,383
कुल 1,41,70,25,654

पिछले 24 घंटों में 7,141 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,42,37,495 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.40 % है। मार्च 2020 के बाद से ये अधिकतम है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 60 दिनों से लगातार 15,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 6,531 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 75,841 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.22 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 7,52,935 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 67.29 करोड़ (67,29,36,621) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.63 प्रतिशत है जो पिछले 43 दिनों से लगातार 1% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.87 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 84 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 119 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।a

Related Articles

Back to top button