देश-विदेश

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 141 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

पिछले 24 घंटों में 66,09,113 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 141 करोड़ (1,41,01,26,404) के अहम पड़ाव से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,49,64,300 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहलीखुराक 1,03,86,851
दूसरी खुराक 96,75,320
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहलीखुराक 1,83,84,748
दूसरी खुराक 1,68,24,869
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहलीखुराक 49,24,32,222
दूसरी खुराक 31,18,78,657
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहलीखुराक 19,28,71,451
दूसरी खुराक 14,50,15,710
60 वर्ष से अधिक पहलीखुराक 12,04,64,476
दूसरी खुराक 9,21,92,100
कुल 1,41,01,26,404

पिछले 24 घंटों में 7,286 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,42,23,263 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.40 % है। मार्च 2020 के बाद से ये अधिकतम है।

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 58 दिनों से लगातार 15,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 7,189 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 77,032 सक्रिय रोगी हैं। यह 579 दिनों में सबसे कम मामले हैं।  वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.22 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,12,195 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 67.10 करोड़ (67,10,51,627) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.60 प्रतिशत है जो पिछले 41 दिनों से लगातार 1% से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.65 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 82 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 117 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button