देश-विदेश

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 167.29 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

पिछले 24 घंटों में 57 लाख से अधिक (57,42,659) वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 167.29 करोड़ (1,67,29,42,707) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,83,99,537 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,96,256
दूसरी खुराक 98,79,519
प्रीकॉशन खुराक 34,51,621

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहली खुराक 1,83,97,726
दूसरी खुराक 1,72,64,513
प्रीकॉशन खुराक 41,40,422
  15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 4,72,32,018
दूसरी खुराक 11,28,099

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 54,20,71,418
दूसरी खुराक 40,84,76,861

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहली खुराक 20,04,86,479
दूसरी खुराक 17,22,41,222

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहली खुराक 12,50,26,535
दूसरी खुराक 10,73,23,731
प्रीकॉशन खुराक 54,26,287
    प्रीकॉशन खुराक 1,30,18,330
कुल 1,67,29,42,707

पिछले 24 घंटों में 2,81,109 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,95,11,307 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 94.91 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटे में 1,61,386 नए मरीज सामने आए हैं।

वर्तमान में 16,21,603 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 3.90 प्रतिशत हैं।

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 17,42,793 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 73.24 करोड़ (73,24,39,986) जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 14.15 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 9.26 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button