देश-विदेश

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 190.20 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 190.20 करोड़ (1,90,20,07,487) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,36,46,697 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.04 करोड़ (3,04,48,722) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई थी।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी

पहलीखुराक 1,04,05,638
दूसरी खुराक 1,00,22,747
प्रीकॉशन खुराक 49,17,651

अग्रिम पंक्ति के कर्मी

पहलीखुराक 1,84,16,600
दूसरी खुराक 1,75,50,850
प्रीकॉशन खुराक 79,12,526
12-14 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 3,04,48,722
दूसरी खुराक 97,80,217
15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 5,87,20,828
दूसरी खुराक 4,31,71,512

18-44 वर्ष आयु वर्ग

पहलीखुराक 55,61,13,520
दूसरी खुराक 48,14,71,513
प्रीकॉशन खुराक 2,77,665

45-59 वर्ष आयु वर्ग

पहलीखुराक 20,30,10,287
दूसरी खुराक 18,87,73,756
प्रीकॉशन खुराक 7,94,418

60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

पहलीखुराक 12,69,31,452
दूसरी खुराक 11,76,34,272
प्रीकॉशन खुराक 1,56,53,313
  प्रीकॉशन खुराक 2,95,55,573
कुल 1,90,20,07,487

भारत में सक्रिय मामले आज 20,635 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.05 प्रतिशत हैं।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 3,079 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,25,57,495 हो गई है।

बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,451 नए मामले सामने आएं।

पिछले 24 घंटों में कुल 3,60,613 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 84.06 करोड़ से अधिक (84,06,93,082) जांच की गई हैं।

देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.83 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर भी 0.96 प्रतिशत है।

Related Articles

Back to top button