देश-विदेश

राष्ट्रीय कोविड-19 कुल टीकाकरण कवरेज 38.76 करोड़ से अधिक

भारत का कुल टीकाकरण कवरेज 38.76 करोड़ से अधिक हो चुका है। आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार, 49,10,876 सत्रों के जरिये कुल 38,76,97,935 टीके लगाए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 37,14,441 टीके लगाये गए।

इनमें शामिल हैं :

एचसीडब्ल्यू पहली खुराक 1,02,56,229
दूसरी खुराक 74,47,783
एफएल्डब्ल्यू पहली खुराक 1,77,30,845
दूसरी खुराक 1,00,52,409
18-44 आयु समूह पहली खुराक 11,64,12,064
दूसरी खुराक 40,30,999
45 से 59 वर्ष के बीच का आयु समूह पहली खुराक 9,56,42,767
दूसरी खुराक 2,54,39,376
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 7,13,45,634
दूसरी खुराक 2,93,39,829
कुल 38,76,97,935

कोविड-19 टीकाकरण का नया चरण 21 जून, 2021 से आरंभ हुआ है। केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति में तेजी लाने तथा दायरे को विस्तारित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

महामारी के आरंभ होने के समय से संक्रमित हुए कुल लोगों में से 3,01,04,720व्यक्ति पहले ही कोविड-19सेस्वस्थ हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों में 41,000 मरीज स्वस्थहुए हैं। यह कुल रिकवरी दर का 97.28 प्रतिशत है जिसमें निरंतर वृद्धि का रुझान देखा जा रहा है।

भारत में पिछले 24 घंटों में 38,792 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं।

पिछले 17 दिनों से निरंतर 50,000 दैनिक नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं।यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर एवं सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।

भारत के सक्रिय मामले आज 4,29,946 हैं और सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों के अब केवल 1.39 प्रतिशत हैं।

देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से वृद्धि के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में कुल 19,15,501 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अभी तक 43.59 करोड़ से अधिक (43,59,73,639) जांचें की हैं।

जहां एक तरफ, टेस्टिंग क्षमता देश भर में बढ़ गई है, साप्ताहिक केस पॉजिटिविटी में निरंतर गिरावट देखी गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.25 प्रतिशत है जबकि दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 2.10 प्रतिशत है। लगातार 23वें दिन दैनिक पॉजिटिविटी दर तीन प्रतिशत से कम रही है और अब पिछले 37 दिनों से पांच प्रतिशत से कम रही है।

Related Articles

Back to top button