उत्तर प्रदेश

667300 किसानों को किया गया 8191.09 करोड़ रूपये का भुगतान

लखनऊः खरीफ क्रय वर्ष 2018-19 में मूल्य समर्थन योजना के अन्तर्गत प्रदेश में खोले गए धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से, अब तक 46,77,786.60 मीट्रिक टन धान किसानों से सीधे क्रय किया गया। इस योजना से अब तक 667300 किसान लाभान्वित हुए हैं तथा किसानांे को 8191.09 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में सीधे किया गया है।

      खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 20,172.93 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है। लक्ष्य के सापेक्ष 93 प्रतिशत से अधिक खरीद की जा चुकी है।

Related Articles

Back to top button