उत्तर प्रदेश

किसानों की कड़ी मेहनत तथा सरकार के विशेष प्रयासों से प्रदेश की फसल उपज में हुई रिकार्ड वृद्धि

लखनऊः प्रदेश के कृषि मंत्री, श्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसानों की आय में सत्त वृद्धि हेतु प्रदेश सरकार द्वारा प्रथम बार 821 मी0 टन मक्का का क्रय किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों की कड़ी मेहनत तथा सरकार के विशेष प्रयासों से प्रदेश की फसल उपज में रिकार्ड वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार द्वारा किसानों की धान एवं गेहॅू की उपज खरीद की तुलना की जाय, तो वर्ष 2013-14 से अब तक के वर्षों मंे वर्तमान सरकार द्वारा वर्ष 2017-18 एवं 2018-19 में किसानों से सर्वाधिक खरीद की गयी है।

     कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यूनतम् समर्थन मूल्य पर वर्ष 2019 में 55.00 लाख मी0 टन गेहॅू क्रय लक्ष्य के सापेक्ष 37.00 लाख मी0टन का क्रय किया जा चुका है। जबकि वर्ष 2018-19 में 50.00 लाख मी0 टन धान क्रय लक्ष्य के सापेक्ष 47.95 लाख मी0 टन का क्रय किया गया। वर्ष 2017-18 में 43.00 लाख मी0 टन धान का क्रय तथा वर्ष 2018 में 53.00 लाख मी0 टन गेहॅू का क्रय किया गया।

     इसके अतिरिक्त प्रदेश में दलहनी फसलों के उपज का अवमूल्यन रोकने के लिये प्राइज सपोर्ट स्कीम के अंतर्गत खरीफ 2018-19 में 29598 मी0 टन उड़द एवं 8368 मी0 टन मूंगफली की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की गयी। रबी 2019 में 337.85 मी0टन चना, 129.70 मी0टन मसूर एवं 919.50 मी0टन राई व सरसों का एम0एस0पी0 पर क्रय किया जा चुका है। जबकि रबी 2018 में 14367 मी0 टन चना, 13729 मी0 टन मसूर एवं 1211 मी0 टन राई व सरसों का पी0सी0एफ0 द्वारा एम0एस0पी0 पर क्रय किया गया। खरीफ 2017 में 23000 मी0 टन उड़द व मूंूग का पी0सी0एफ0 व नैफेड द्वारा एम0एस0पी0 पर क्रय किया गया।

Related Articles

Back to top button