उत्तर प्रदेश

नगर निकाय चुनाव एवं संगठनात्मक चर्चा हेतु सेवादल प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई- डॉ0 प्रमोद पाण्डेय

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रांतीय कार्यकारिणी एवं जिला/शहर अध्यक्षों की बैठक कांग्रेस मुख्यालय में सम्पन्न हुई। मुख्य रूप से यह बैठक संगठन को और अधिक गतिशील बनाने एवं नगर निकाय चुनाव के सम्बन्ध में हुई। संचालन सेवादल के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय ने किया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने जाकारी देते हुए बताया कि सेवादल की बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद श्री बृजलाल खाबरी ने सभी साथियों का धन्यवाद देते हुए आगे कहा कि सेवादल का सम्मान मुख्य रूप से कांग्रेस का सम्मान है। सेवादल की मजबूती ही कांग्रेस की मजबूती है। सेवादल के साथियों को उत्तर प्रदेश कांग्रेस में भी भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी। देश की आजादी कांग्रेस के संघर्ष का ही परिणाम है। आज भी कांग्रेस अंग्रेजों के राजनैतिक उत्तराधिकारियों से लड़ रही है, जिन्होंने कभी देश की आजादी की बारे में सोचा भी नहीं। श्री राहुल गांधी जी की भारत जोडो यात्रा ऐतिहासिक है। किसी भी देश में इतनी बड़ी यात्रा किसी ने नहीं की, भविष्य में भी शायद ही कोई कर पाये।

उन्होंने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगरीय निकाय चुनाव नजदीक है, हम सभी को मिलकर इस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करना है। सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश एवं देश महंगाई एवं बेरोजगारी से त्रस्त है। आपराधिक गतिविधियां चरमोत्कर्ष पर हैं। भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ यदि कोई विकल्प है तो वह सिर्फ कांग्रेस ही है।

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज पंडित नेहरू की जयती मनायी जा रही है। जिन्होंने आनन्द भवन जैसी इमारत को देश के लिए दान दे दिया, देश के विकास में पंडित नेहरू का योगदान अतुलनीय है। कांग्रेस सेवादल का मजबूत होना निश्चित रूप से कांग्रेस को मजबूती देगा। सेवादल संगठन हमारी नींव है। आने वाले दिनों में नगर निकाय चुनाव में सेवादल की मजबूती प्रदेश में कांग्रेस को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।

सेवादल के मुख्य संगठक डॉ0 प्रमोद कुमार पाण्डेय ने पदाधिकारियों को सेवादल के उद्देश्य के बारे में बताया तथा कहा कि अनुशासन की प्रधानता ही हमारी मूल पूंजी है। संगठन को और अधिक मजबूत और गतिशील बनाकर हम नगर निकाय चुनाव में महत्वूपर्ण भूमिका निभायेंग जो 2024 के लोकसभा चुनाव का आधार बनेगा।

बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, नकुल दुबे, पूर्व विधायक सतीश अजमानी, दिनेश सिंह, शिव पाण्डेय, सेवादल के राष्ट्रीय पदाधिकारी अरविन्द पाल, दिनेश कौशिक, बृज किशोर, जोनल अध्यक्ष राजेश सिंह काली, लक्ष्मी नारायण, अनिल देव त्यागी, मो0 सरताज, कनिष्का, सुशील तिवारी सोनू, पूनम मिश्रा, पुष्पा गंगवार, बिल्किस चौधरी, आदि ने सम्बोधित किया।

Related Articles

Back to top button