देश-विदेश

अब तक 330 उड़ानें 551 टन से अधिक मेडिकल कार्गो का परिवहन कर चुकी हैं

नई दिल्ली: ‘लाइफलाइन उड़ान’ उड़ानों का संचालन घरेलू क्षेत्र में नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा किया जाता है ताकि देश के दूरदराज के हिस्सों में कोविड-19 के खिलाफ भारत के युद्ध का समर्थन करने के लिए आवश्यक चिकित्सा कार्गो का परिवहन किया जा सके। कोविड-19 के खिलाफ इस लड़ाई का समर्थन करने के लिए सभी प्रमुख हितधारकों के साथ अधिकारियों, स्टाफ और ग्राउंड लेवल कर्मियों जैसे सभी कोरोना योद्धा अंतहीन ऊर्जा के साथ काम करना जारी रखे हुए है।

एयर इंडिया, अलायंस एयर, आईएएफ और निजी विमान वाहकों द्वारा लाइफलाइन उड़ान के तहत 330 उड़ानों का संचालन किया गया हैं। इनमें से 200 उड़ानें एयर इंडिया और अलायंस एयर द्वारा संचालित की गई हैं। अब तक ढोया गया कार्गो लगभग 551.79 टन रहा है। लाइफलाइन उड़ान द्वारा अब तक तय की गई हवाई दूरी 3,27,623 किमी है।

लाइफलाइन उड़ान की उड़ानों की तिथि-वार जानकारी निम्नानुसार है:

क्र.सं. दिनांक एयर इंडिया अलायंस आईएएफ इंडिगो स्पाइसजैट कुल
26.3.2020 2 2 4
27.3.2020 4 9 1 14
28.3.2020 4 8 6 18
29.3.2020 4 9 6 19
30.3.2020 4 3 7
31.3.2020 9 2 1 12
01.4.2020 3 3 4 10
02.4.2020 4 5 3 12
03.4.2020 8 2 10
04.4.2020 4 3 2 9
05.4.2020 16 16
06.4.2020 3 4 13 20
07.4.2020 4 2 3 9
08.4.2020 3 3 6
09.4.2020 4 8 1 13
10.4.2020 2 4 2 8
11.4.2020 5 4 18 27
12.4.2020 2 2 4
13.4.2020 3 3 3 9
14.4.2020 4 5 4   13
15.4.2020 2 5 7
16.4.2020 9 6 15
17.4.2020 4 8 12
24. 18.4.2020 5 9 14
25. 19.4.2020 4 9 13
26. 20.4.2020 8 4 3 15
27. 21.4.2020 4 10 14
  कुल 112 88 122 6 2 330

पवन हंस लिमिटेड समेत हेलीकाप्टर सेवाएं जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, द्वीप और पूर्वोत्तर क्षेत्र में महत्वपूर्ण चिकित्सा कार्गो और रोगियों के परिवहन का काम कर रही हैं। पवन हंस ने 21 अप्रैल 2020 तक 6537 किमी की दूरी तय करते हुए 1.90 टन कार्गो ढोया है।

घरेलू लाइफलाइन उड़ान द्वारा ढोए गए कार्गो में कोविड-19 संबंधित अभिकर्मक, एंजाइम, चिकित्सा उपकरण, परीक्षण किट, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई), मास्क, दस्ताने, एचएलएल एवं आईएमसीआर की अन्य सामग्री और राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश सरकारों का जरूरी कार्गो व डाक पैकेट आदि शामिल हैं।

इसमें विशेष ध्यान पूर्वोत्तर क्षेत्र, द्वीप क्षेत्रों और पहाड़ी राज्यों पर दिया गया है। एयर इंडिया और आईएएफ ने मुख्य रूप से जम्मू एवं कश्मीर, लद्दाख, पूर्वोत्तर और अन्य द्वीप क्षेत्रों के लिए सहयोग किया।

घरेलू कार्गो संचालक स्पाइसजेट, ब्लू डार्ट और इंडिगो वाणिज्यिक आधार पर कार्गो उड़ानें संचालित कर रहे हैं। स्पाइसजेट ने 24 मार्च से 21 अप्रैल 2020 के दौरान 447 कार्गो उड़ानों का संचालन किया, जिसमें 7,12,323 किमी की दूरी तय की गई और 3695 टन माल ढोया गया। इनमें से 154 अंतर्राष्ट्रीय कार्गो उड़ानें थीं। ब्लू डार्ट ने 25 मार्च से 21 अप्रैल 2020 के दौरान 1,58,684 किमी की दूरी को कवर करते हुए 160 घरेलू कार्गो उड़ानों का संचालन किया और 2573 टन कार्गो का परिवहन किया। इंडिगो ने 3-21 अप्रैल 2020 के दौरान 35 कार्गो उड़ानों का संचालन किया है, जिसमें 42,752 किमी की दूरी तय की गई और 84 टन कार्गो ढोया गया जिसमें 6 अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल थीं। इसमें सरकार के लिए मुफ्त में ढोई गई चिकित्सा आपूर्ति भी शामिल है।

अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र –

दवा, चिकित्सा उपकरण और कोविड-19 राहत सामग्री के परिवहन के लिए पूर्वी एशिया के साथ एक कार्गो एयर-ब्रिज की स्थापना की गई है। इसमें जो मेडिकल कार्गो लाया गया उसकी तिथि-वार मात्रा निम्नानुसार है:

क्र. सं. दिनांक कहां से मात्रा (टनों में)
04.4.2020 शंघाई 21
07.4.2020 हॉन्ग कॉन्ग 06
09.4.2020 शंघाई 22
10.4.2020 शंघाई 18
11.4.2020 शंघाई 18
12.4.2020 शंघाई 24
14.4.2020 हॉन्ग कॉन्ग 11
14.4.2020 शंघाई 22
16.4.2020 शंघाई 22
16.4.2020 हॉन्ग कॉन्ग 17
16.4.2020 सियोल 05
17.4.2020 शंघाई 21
18.4.2020 शंघाई 17
18.4.2020 सियोल 14
18.4.2020 गुआंगझू 04
19.4.2020 शंघाई 19
20.4.2020 शंघाई 26
21.4.2020 शंघाई 19
21.4.2020 हॉन्ग कॉन्ग 16
    कुल 322

एयर इंडिया ने कृषि उड़ान कार्यक्रम के अंतर्गत 15 अप्रैल 2020 को मुंबई और फ्रैंकफर्ट के बीच अपनी दूसरी उड़ान का संचालन किया। इसमें 27 टन मौसमी फल और सब्जियां फ्रैंकफर्ट ले जाए गए और 10 टन सामान्य कार्गो के साथ ये उड़ान वापस लौटी। एयर इंडिया ने कृषि उड़ान कार्यक्रम की पहली उड़ान का संचालन 13 अप्रैल को मुंबई और लंदन के बीच किया था जो 28.95 टन फल और सब्जियां लंदन लेकर गई और 15.6 टन सामान्य कार्गो सामग्री के साथ वापस लौटी।

एयर इंडिया आवश्यकता के अनुसार महत्वपूर्ण चिकित्सा आपूर्ति के हस्तांतरण के लिए अन्य देशों के लिए समर्पित तय कार्गो उड़ानों का संचालन करेगी। एयर इंडिया ने ऐसी पहली उड़ान का संचालन 15 अप्रैल 2020 को दिल्ली-सेशेल्स-मॉरीशस-दिल्ली के बीच किया जिसमें सेशेल्स 3.4 टन और मॉरीशस 12.6 टन मेडिकल आपूर्ति ले जाई गई।

Related Articles

Back to top button