उत्तर प्रदेश

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आयकर विभाग के सहयोग से विशेष आधार कैंप का आयोजन

लखनऊ: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय, लखनऊ द्वारा आयकर विभाग के सहयोग से निवासियों की सुविधा के लिए विशेष आधार कैंप का आयोजन लखनऊ स्थित आयकर सेवा केन्द्र पर 30 जनवरी से 03 फरवरी के बीच किया जा रहा है। आधार कैंप में वे लोग अपने आधार में सुधार करवा सकते हैं जिनके पैन कार्ड और आधार के डेटा में किसी प्रकार का कोई बेमेल है ताकि वे अपने आधार और पैन को आसानी से लिंक कर सके। इस विशेष कैंप में आधार नामांकन, आधार में किसी भी प्रकार का सुधार या अपडेट,  बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट, आधार से मोबाइल लिंकिंग की सुविधा प्रदान की जायेगी। विशेष कैंप में उन निवासियों के लिए आधार में डॉक्यूमेंट अपडेट की सुविधा भी प्रदान की जायेगी जिनका आधार बने 10 साल से अधिक का समय हो गया है। विशेष कैंप में संबंधित जिलों के अतिरिक्त आस-पास के जिले के निवासी भी आधार से संबंधित सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

आधार नामांकन निःशुल्क है। 5 साल और 15 साल की आयु होने पर बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपेडट भी मुफ्त है, वहीं डेमोग्राफिक अपडेट के लिए 50/- रुपये और बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 100/- रुपये (डेमोग्राफिक अपडेट के साथ या उसके बिना) शुल्क है। आधार नामांकन और अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की सूची के बारे में जानकारी कि लिए https://uidai.gov.in/images/commdoc/List_of_Acceptable_documents_July2022.pdf पर लॉग इन करें।

आधार नामांकन/अद्यतन हेतु प्रस्तावित आयकर सेवा केन्द्रों का विवरण निम्नवत् है-

क्रम संख्या कैंप की लोकेशन प्रस्तावित तिथि
1 आयकर सेवा केन्द्र, लखनऊ 30.01.2023 से 03.02.2023
2 आयकर सेवा केन्द्र, इलाहाबाद 30.01.2023 से 03.02.2023
3 आयकर सेवा केन्द्र, रायबरेली 30.01.2023 से 03.02.2023
4 आयकर सेवा केन्द्र, वाराणसी 30.01.2023 से 03.02.2023
5 आयकर सेवा केन्द्र, बरेली 30.01.2023 से 03.02.2023

Related Articles

Back to top button