उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने संस्कार भारती के सरंक्षक बाबा योगेन्द्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने संस्कार भारती के सरंक्षक बाबा योगेन्द्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाबा योगेन्द्र कला के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने नवोदित कलाकारों को हमेशा प्रोत्साहित किया। उनके निधन से कला जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button